विज्ञापन

सुजॉय घोष की 'कहानी 3' से विद्या बालन आउट? सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में हुई यामी गौतम की एंट्री

नेशनल अवॉर्ड जीतने के बाद यामी गौतम को एक बड़ी फिल्म मिल गई है. यामी सुजॉय घोष की थ्रिलर फ्रेंचाइजी 'कहानी 3' में विद्या बालन की जगह लीड रोल में नजर आएंगी.

सुजॉय घोष की 'कहानी 3' से विद्या बालन आउट? सस्पेंस थ्रिलर फ्रेंचाइजी में हुई यामी गौतम की एंट्री
vidya balan and yami gautam
instagram

kahani 3 vidya balan out: फिल्म आर्टिकल 370  में अपनी संजीदा और शानदार एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम करने के बाद जूनी यानी यामी गौतम के सितारे इस वक्त बुलंदियों पर है. विद्या बालन स्टारर ‘एक कहानी' सस्पेंस-थ्रिलर फ्रेंचाइजी  के तीसरे पार्ट के लिए डायरेक्टर सुजॉय घोष ने यामी गौतम का सिलेक्शन किया है. यानी, अब 'कहानी' की रहस्यमयी दुनिया में विद्या बालन की जगह यामी गौतम का जलवा देखने को मिलेगा.

 विद्या बालन की जगह क्यों चुनी गईं यामी गौतम?

सुजॉय घोष की निर्देशित 'कहानी' फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों- 'कहानी' (2012) और 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' (2016)- में विद्या बालन ने मुख्य भूमिका निभाई थी. लेकिन 'कहानी 3' को लेकर मेकर्स का विजन बिल्कुल अलग है.

डायरेक्टर सुजॉय घोष के मुताबिक, कहानी 3' पिछली दोनों फिल्मों की कहानी को आगे नहीं बढ़ाएगी, बल्कि यह एक बिल्कुल नई स्टोरीलाइन पर आधारित होगी. हालांकि, फिल्म 'कहानी' की उसी सस्पेंस, रहस्य और थ्रिल वाली मूल आत्मा को बरकरार रखेगी जिसे दर्शकों ने हमेशा पसंद किया है.  इस नए प्लॉट के लिए एक फ्रेश और दमदार चेहरे की जरूरत थी, जिस पर यामी गौतम पूरी तरह खरी उतरती हैं. फिलहाल फिल्म प्री-प्रोडक्शन स्टेज में है और टीम शूटिंग टाइमलाइन और बाकी स्टारकास्ट पर तेजी से काम कर रही है.

कहानी 1 और दो में कैसा था विघा बालन का किरदार

फिल्म 'कहानी' (2012) और 'कहानी 2: दुर्गा रानी सिंह' (2016) में विद्या बालन के किरदार बहुत अलग और दिलचस्प थे। पहली फिल्म में वह एक शांत, चालाक और बदला लेने वाली महिला थीं तो दूसरी फिल्म में वह एक डरी हुई और अपनी बेटी के लिए लड़ने वाली मां थीं. यह फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर सुपरहिट रही. 2012 में  रिलीज़ हुई फ़िल्म 'कहानी' के हिट होने के बाद मेकर्स ने 2016 में 'कहानी 2' नाम से फिल्म का सीक्वल रिलीज़ किया. हालांकि, यह फिल्म फ्लॉप रही.

यह भी पढ़ें: 'सुंदर दिखती हो, वजन कम करो' निरहुआ से ऐसी बातें सुन रो पड़ीं आम्रपाली दुबे, मां से बोलीं दुख हो रहा सब सुनकर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yami Gautam, Vidya Balan, Kahani 2, Kahani, Bollybood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com