जब भी फिल्मों की कलेक्शन, कमाई, बजट या पैसे से जुड़ी कोई भी बात होती है तो बड़े बजट की फिल्मों का जिक्र जरूर होता है...फलां फिल्म इतने में बनी...फलां इतने में बनी और इतनी कमाई हुई. अब 100-200 करोड़ लगाकर 300-400 करोड़ कमा भी लिए तो क्या...असल बात तो तब है जब हींग लगे ना फिटकरी और रंग भी चोखा आए. मतलब ये कि कम बजट में धांसू धमाका. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म के बारे में बताने जा रहे है जिसमें पैसा तो काफी कम खर्च हुआ लेकिन कमाई के मामले में इसने सबको हैरान कर दिया.
कौनसी थी ये चमत्कारी फिल्म ?
ये फिल्म साल 2012 में आई थी और इसकी लीड एक्ट्रेस थीं विद्या बालन. कुछ याद आया ? अरे वही मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म जिसमें विद्या बालन विदेश से आती हैं और अपने पति की तलाश में जुट जाती हैं. इस फिल्म को परत दर परत इस तरह डिजाइन किया गया था कि आखिरी तक सांसें अटकी ही रह जाती हैं. इस फिल्म की केवल कहानी ही नहीं प्रोडक्शन टेक्नीक भी अलग थी. बताया जाता है कि इसे गोरिल्ला फिल्म मेकिंग टेक्नीक से बनाया गया था ताकि कोलकाता की सड़कों पर किसी का ध्यान ना जाए और आराम से शूटिंग हो सके.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कितना था बजट ? कितनी हुई कमाई ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का बजट महज आठ करोड़ रुपए था. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 104 करोड़ रुपए कमाए थे. बजट के हिसाब से अगर कमाई देखी जाए तो इस फिल्म को सुपर-डुपर हिट का टैग दिया जा सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं