विज्ञापन

अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार

दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. वहीं उनका अंतिम संस्कार कल यानी सोमवार को किया जाएगा.

अलविदा आशा ताई: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, सोमवार को होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन

आशा भोसले का 92 साल की उम्र में निधन हो गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दिग्गज सिंगर का कार्डियक अरेस्ट से निधन हो गया है. वह शनिवार को मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थीं. वहीं उनका अंतिम संस्कार सोमवार को किया जाएगा. खबर आते ही सोशल मीडिया पर शोक की लहर है. वहीं फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि निधन से कुछ घंटे पहले देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिग्गज गायिका के स्वस्थ होने की कामना की थी. उन्होंने एक्स पर लिखा, ''यह सुनकर चिंता में हूं कि आशा भोसले जी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.''

आशा भोसले की सेहत की बात करें तो उन्हें अचानक कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था. फिलहाल उनका इलाज इमरजेंसी मेडिकल यूनिट में चला. वहीं आशा भोसले के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी उनकी पोती जनाई भोसले ने इंस्टाग्राम पर दी थी. उन्होंने पोस्ट में लिखा, "मेरी दादी आशा भोसले बहुत ज्यादा थकान और छाती के इन्फेक्शन की वजह से अस्पताल में भर्ती हैं। उनका इलाज चल रहा है और उम्मीद है कि सब ठीक हो जाएगा. हम आपको जल्द ही अच्छी खबर देंगे."

आशा भोसले का नाम भारतीय संगीत इतिहास में बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है. उन्होंने अपने करियर में आठ दशकों से भी ज्यादा समय तक संगीत जगत में योगदान दिया है. उन्होंने अपने करियर में तकरीबन 12 हजार से ज्यादा गाना गाए हैं, जिनमें 'पिया तू अब तो आजा', 'दम मारो दम', 'ये मेरा दिल', 'चुरा लिया है तुमने', 'इन आंखों की मस्ती के', 'दिल चीज क्या है' जैसे सुपरहिट गाने शामिल हैं. उन्होंने गजल, भजन, पॉप और क्लासिकल हर शैली में अपनी आवाज का जादू बिखेरा.  उन्होंने ओ.पी. नैयर, आर.डी. बर्मन और ए.आर. रहमान के साथ मिलकर कई यादगार गीत दिए. उन्हें राष्ट्रीय पुरस्कार, फिल्मफेयर अवॉर्ड, दादासाहेब फाल्के सम्मान और पद्म विभूषण जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है. उनकी गिनती दुनिया के सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने वाले कलाकारों में भी की जाती है. 

लेखक के बारे में
img
रोज़ी पंवार
sub editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asha Bhosle, Asha Bhosle Health Update, Asha Bhosle Death
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com