- दिग्गज फिल्म निर्माता मृणाल सेन निधन
- 95 साल की आयु में हुआ निधन
- कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे मृणाल सेन
दादासाहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित फिल्म निर्देशक मृणाल सेन (Mrinal Sen) का आज 95 साल की आयु में निधन हो गया है. मृणाल सेन (Mrinal Sen) ने कोलकाता में अपने आवास पर ही आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से कई गंभीर बीमारियों से पीड़ित थे. मृणाल सेन (Mrinal Sen) भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध निर्माता निर्देशक थे. इनकी अधिकतर फिल्में बांग्ला भाषा में हैं. मृणाल सेन ने साल 1955 में अपनी पहली फीचर फिल्म 'रातभोर' बनाई थी.इसके बाद उन्होंने 'नील आकाशेर नीचे' ने उनको स्थानीय पहचान दी थी. उस समय का हर बड़ा अभिनेता उनके साथ काम करने का इच्छुक था.मृणाल सेन की तीसरी फिल्म 'बाइशे श्रावण' ने उनको अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित कर दिया.
टीम इंडिया ने कंगारुओं को चटाई धूल तो अमिताभ बच्चन ने लिखी धांसू कविता.. देखें
Dadasaheb Phalke awardee film maker Mrinal Sen passed away at the age of 95 at his residence today.
— ANI (@ANI) December 30, 2018
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात
सारा अली खान के इस अंदाज ने लोगों को बनाया दीवाना, Video देख आप भी कहेंगे So Sweet
मृणाल सेन (Mrinal Sen) के पांच और फिल्में बनाने के बाद भारत सरकार की छोटी सी सहायता राशि से 'भुवन शोम' बनाई, जिसने उनको बड़े फिल्मकारों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया और उनको राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति प्रदान की. 'भुवन शोम' ने भारतीय फिल्म जगत में क्रांति ला दी और कम बजय की यथार्थपरक फ़िल्मों का 'नया सिनेमा' या 'समांतर सिनेमा' नाम से एक नया युग शुरू हुआ. इसके बाद मृणाल सेन ने जो भी फिल्में बनायीं वह राजनीति से प्रेरित थीं जिसके कारण वे मार्क्सवादी कलाकार के रूप में जाने गए. वह समय पूरे भारत में राजनीतिक उतार चढ़ाव का समय था. विशेषकर कलकत्ता और उसके आसपास के क्षेत्र इससे ज्यादा प्रभावित थे, जिसने नक्सलवादी विचारधारा को जन्म दिया.
कैटरीना कैफ ने इस वजह से छोड़ी वरुण धवन और रेमो डिसूजा की डांस फिल्म
मृणाल सेन (Mrinal Sen) ने बॉलीवुड के डिस्को डांसर मिथुन चक्रवर्ती के साथ साल 1977 में फिल्म 'मृगया' बनाई थी. यह फिल्म मिथुन चक्रवर्ती की पहली फिल्म मानी जाती है. इस फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया था. फिल्म 'मृगया' के लिए मिथुन को बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं