विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2021

वरुण के साथ नताशा को देख फोटोग्राफर्स चिल्ला पड़े 'भाभी जी', एक्टर बोले- अरे आराम से, डर जाएगी वो...

नताशा दलाल (Natasha Dalal) और वरुण धवन (Varun Dhawan) का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण के साथ नताशा को देखते ही फोटोग्राफर्स भाभीजी चिल्लाना शुरू कर देते हैं.

वरुण के साथ नताशा को देख फोटोग्राफर्स चिल्ला पड़े 'भाभी जी', एक्टर बोले- अरे आराम से, डर जाएगी वो...
वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा (Natasha Dalal) को साथ देख चिल्ला पड़े फोटोग्राफर्स
  • वरुण के साथ नताशा को देख एक्साइटेड हो गए फैंस
  • नताशा को लेकर फोटोग्राफर्स ने कहा, 'भाभी जी...'
  • नताशा और वरुण का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्‍ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) अपनी खास दोस्त नताशा दलाल (Natasha Dalal) के साथ बीते दिन शादी के बंधन में बंध चुके हैं. उनकी शादी से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. नताशा दलाल और वरुण धवन का एक वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वरुण के साथ नताशा को देखते ही फोटोग्राफर्स भाभीजी चिल्लाना शुरू कर देते हैं. फोटोग्राफर की यह बातें सुनकर वरुण धवन कहते हैं कि अरे आराम से... उनका यह वीडियो वूंपला ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 71 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. 

वरुण धवन (Varun Dhawan) के इस वीडियो में नजर आ रहा है कि फेरों के बाद वह नताशा (Natasha Dalal) के साथ बाहर मीडिया से मुलाकात करने आए. वरुण और नताशा को साथ देख लोगों की एक्साइटमेंट भी काफी बढ़ गई, साथ ही वह जोर जोर से चिल्लाने भी लगे. इसी बीच नताशा को लेकर फोटोग्राफर्स ने 'भाभीजी' चिल्लाना शुरू कर दिया. यह सब देख वरुण धवन ने कहा, "अरे अरे आराम से, डर जाएगी वो..." वरुण का रिएक्शन देख वहां मौजूद फोटोग्राफर्स के साथ-साथ खुद नताशा भी हंस पड़ती हैं. इसके अलावा दोनों की शादी से जुड़े और भी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं. 

बता दें वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) सालों से रिलेशनशिप में हैं. वरुण और नताशा छठी क्लास से दोस्त हैं. हाल ही में करीना कपूर खान के चैट शो What Women Want में बात करते हुए वरुण धवन ने अपनी लव स्टोरी के बारे में कई दिलचस्प बातों का खुलासा किया था. एक्टर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में वह फिल्म कुली नंबर वन में नजर आए थे. इस फिल्म का डायरेक्शन उनके पिता डेविड धवन ने ही किया था. इस फिल्म में लीड रोल में सारा अली खान, शिखा तलसानिया, परेश रावल, राजपाल यादव और कई अन्य सितारे भी नजर आए थे.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Varun Dhawan Video, Natasha Dalal, Varun Dhawan With Natasha Dalal, Photographers Shouted Bhabhi Ji After Seeing Natasha Dalal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com