विज्ञापन
This Article is From Dec 24, 2019

Varun Dhawan ने Salman Khan को लेकर कही बड़ी बात, भाईजान को बताया 'हाथी'

वरुण धवन (Varun Dhawan) ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान को 'हाथी' बताया है.

Varun Dhawan ने Salman Khan को लेकर कही बड़ी बात, भाईजान को बताया 'हाथी'
वरुण धवन (Varun Dhawan) ने सलमान खान (Salman Khan) को बताया 'हाथी'
  • वरुण धवन ने सलमान खान को बताया हाथी
  • 'निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2019' में वरुण धवन ने कही यह बात
  • जल्द ही 'स्ट्रीट डांसर 3डी' और 'कुली नंबर 1' में आने वाले हैं नजर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) इन दिनों अपनी फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3' की तैयारी में लगे हुए हैं. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और प्रभु देवा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हुआ है, जिसे लेकर लोगों में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिली. लेकिन इससे इतर वरुण धवन ने हाल ही में सलमान खान (Salman Khan) को लेकर एक बयान दिया है, जिसमें उन्होंने बॉलीवुड के भाईजान को 'हाथी' बताया है. मिड डे की खबर के मुताबिक वरुण धवन ने यह बात 'निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2019' में कही है. 

अक्षय कुमार ने अपने करियर को लेकर खोला राज, बोले- एक समय था, जब फिल्म निर्माता मेरे पास सिर्फ...

वरुण धवन (Varun Dhawan) को हाल ही में 'निकलोडियन किड्स चॉइस अवॉर्ड 2019' में देखा गया, जहां उन्होंने बॉलीवुड के जंगल को बच्चों से परिचित कराया. इस कार्यक्रम के दौरान ही वरुण धवन से पूछा गया कि उनके मुताबिक बॉलीवुड का हाथी कौन है. इस सवाल पर वरुण धवन ने बिना समय लगाए कहा कि सलमान खान (Salman Khan) बॉलीवुड के जंगल के हाथी हैं. हालांकि, इसके बारे में वरुण धवन ने आगे कोई बात नहीं की और वो भाईजान के ही गाने स्लो मोशन पर परफॉर्म करने के लिए चले गए. बता दें कि हाल ही में सलमान खान की दबंग 3 रिलीज हुई है, जिसने ओपनिंग पर ही काफी जबरदस्त कमाई की थी. 

आयुष्मान खुराना, विक्की कौश्ल और अक्षय कुमार को मिला नेशनल अवार्ड, Photo हुईं वायरल

वहीं वरुण धवन (Varun Dhawan) की बात करें तो उनकी और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की 'स्ट्रीट डांसर 3डी' अगले साल 24 जनवरी को रिलीज हो रही है. इस फिल्म में नोरा फतेही, राघव जुयाल, सलमान खान, धर्मेश और कई जबरदस्त डांसर भी दिखाई देंगे. इस फिल्म के अलावा वरुण धवन जल्द ही कूली नंबर 1 में भी नजर आने वाले हैं. उनकी यह फिल्म 1995 में आई कुली नंबर 1 की रीमेक है. इस फिल्म में वरुण धवन के साथ सारा अली खान मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी. खास बात तो यह है कि वरुण धवन और सारा अली खान की कुली नंबर वन को भी डेविड धवन ने ही डायरेक्टर किया है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Salman Khan, Street Dancer 3d, Varun Dhawan Calls Salman Khan Elephant
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com