विज्ञापन
This Article is From Jan 19, 2021

वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को करेंगे शादी, यह है पूरा वेडिंग प्लान

एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.

वरुण धवन गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ 24 जनवरी को करेंगे शादी, यह है पूरा वेडिंग प्लान
वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) जल्द रचाएंगे शादी
  • वरुण धवन जल्द ही रचाएंगे गर्लफ्रेंड के साथ शादी
  • करीबी सूत्र ने किया खुलासा
  • 24 जनवरी को वरुण और नताशा करेंगे शादी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और उनकी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल (Natasha Dalal) को लेकर हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आ रही है. दरअसल, खबर है कि वरुण अपनी दोस्त और फैशन डिजाइनर नताशा दलाल के साथ जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. धवन के पारिवार के करीबी सूत्र ने यह जानकारी दी है. बता दें, वरुण धवन (Varun Dhawan Instagram) और नताशा दलाल स्कूल में साथ पढ़ते थे और लंबे समय से दोस्त हैं. पिछले कुछ समय से दोनों की शादी के खबरें आ रही हैं, हालांकि, उसकी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई थी.

वहीं, वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) की शादी को लेकर सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, "अलीबाग में परिवार और दोस्तों की उपस्थिति में 24 जनवरी को हिंदू रीति रिवाज से शादी होगी. शादी से पूर्व के समारोह 22 जनवरी से शुरू हो जाएंगे." उन्होंने बताया कि शादी मई 2020 में होने वाली थी लेकिन कोविड-19 के कारण इसे 2021 तक के लिए टाल दिया गया.


बता दें, हाल ही में बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन की 'कुली नंबर 1 (Coolie No. 1)' रिलीज हुई है. इस फिल्म में वरुण और सारा अली खान (Sara Ali Khan) की केमेस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी. हालांकि, फिल्म को अच्छा रिस्पांस नहीं मिल पाया. वहीं, इससे पहले वरुण धवन फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' में नजर आए थे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Varun Dhawan, Natasha Dalal, Varun Dhawan And Natasha Dalal Get Hitched On 24 January, Varun Dhawan Instagram, Varun Dhawan Girlfriend
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com