विज्ञापन

Valentine Week Special: '1942: ए लव स्टोरी' से 'खामोशी: द म्यूजिकल' तक, वैलेंटाइन डे को खास बनाएंगी 90s की ये रोमांटिक फिल्में

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही युवाओं में खासा उत्साह देखा जाता है. अपने दिन को खास बनाने के लिए कपल्स डेट प्लान करते हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही अपने वेलेंटाइन वीक खास बना सकते हैं.

Valentine Week Special: '1942: ए लव स्टोरी' से 'खामोशी: द म्यूजिकल' तक, वैलेंटाइन डे को खास बनाएंगी 90s की ये रोमांटिक फिल्में
वैलेंटाइन डे को खास बनाएंगी 90s की ये रोमांटिक फिल्में
नई दिल्ली:

वेलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ ही युवाओं में खासा उत्साह देखा जाता है. अपने दिन को खास बनाने के लिए कपल्स डेट प्लान करते हैं, लेकिन अगर आप घर पर ही अपने वेलेंटाइन वीक को रोमांटिक बनाने का प्लान कर रहे हैं, तो हम आपके लिए 90 के दशक की शुद्ध रोमांस से भरी फिल्मों की जानकारी लेकर आए हैं. 

1994 में आई फिल्म '1942 : ए लव स्टोरी' 

फिल्म में अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की रोमांटिक केमिस्ट्री को खूब पसंद किया गया था. फिल्म अंग्रेजों के दौर की संघर्ष से भरी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें अनिल कपूर और मनीषा कोइराला राजनीतिक अशांति और अपने परिवारों की असहमति के बावजूद एक-दूसरे के प्यार में डूबे दिखते हैं. उनकी कहानी में कई उतार-चढ़ाव भी देखने को मिलते हैं.

यह भी पढ़ें : नम्रता शिरोडकर की 10 खूबसूरत तस्वीरें, 5वीं देख कहेंगे- यूं ही नहीं साउथ सुपरस्टार महेश बाबू को पहली नजर में हुआ प्यार

'खामोशी: द म्यूजिकल'

साल 1996 में सलमान खान, मनीषा कोइराला और नाना पाटेकर स्टारर 'खामोशी: द म्यूजिकल' भी रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें सिर्फ प्यार नहीं, बल्कि त्याग की भावना को भी पर्दे पर दिखाया गया है. फिल्म में मनीषा का किरदार सुन और बोल नहीं सकती, उन्हें सलमान खान से प्यार हो जाता है. वह पूरी फिल्म में अपने प्यार और परिवार के बीच संतुलन बैठाती नजर आती है.

'प्यार तो होना ही था'

साल 1998 में आई अनीस बज्मी की फिल्म 'प्यार तो होना ही था' को दर्शकों का बहुत प्यार मिला था. फिल्म और गाने दोनों को खूब पसंद किया गया था. फिल्म हॉलीवुड की 'फ्रेंच किस' का रीमेक थी, जिसमें अजय और काजोल लीड रोल में हैं. फिल्म में काजोल अपने मंगेतर को वापस लाने के लिए भारत आती हैं, लेकिन उनकी मुलाकात अजय देवगन से होती है और इस यात्रा में दोनों को कब एक-दूसरे से प्यार हो जाता है, पता ही नहीं चलता.

'दिल तो पागल है'

यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल है' आज भी लोगों की पसंदीदा फिल्म है. फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर के बीच के लव ट्रायंगल को दिखाया गया है. फिल्म में शाहरुख और करिश्मा पुराने और अच्छे दोस्त हैं और तभी माधुरी दीक्षित की एंट्री होती है. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं और दोनों को करीब आते देख करिश्मा को महसूस होता है कि वह शाहरुख से प्यार करती है, जिसके बाद शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित को अलग करने के लिए करिश्मा साजिश करती है.

यह भी पढ़ें : बॉलीवुड में बनी होती तो कैसी होती टाइटैनिक, AI ने रिक्रिएट की आइकॉनिक सीन, ऐश्वर्या राय रोज तो राजेश खन्ना बने जैक

'हम आपके हैं कौन'

सूरज बड़जात्या की फिल्म 'हम आपके हैं कौन' को लिस्ट में शामिल न करना प्यार के साथ धोखा करना जैसा होगा क्योंकि मोहब्बत के मामले में ये फिल्म बाकी सभी फिल्मों को पीछे छोड़ती है. फिल्म दो परिवारों के दो युवाओं के बीच पनप रही प्यारी प्रेम कहानी को दिखाती है, जिसमें शादी के बीच सलमान खान और माधुरी दीक्षित दोनों ही एक दूसरे को दिल दे बैठते हैं.

इसके अलावा, 1990 में आई 'आशिकी', 1991 में आई 'लम्हें', 'साजन', 'दिल है कि मानता नहीं', 1997 में आई 'राजा हिंदुस्तानी', 1997 में आई 'परदेस', 1998 में आई 'प्यार किया तो डरना करना' भी देख सकते हैं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com