विज्ञापन

Ustaad Bhagat Singh Collection Day 1: 54 साल का सुपरस्टार, 37 करोड़ का कलेक्शन, धुरंधर 2 से हार मानने को तैयार नहीं उस्ताद भगत सिंह

Ustaad Bhagat Singh Collection Day 1:  रणवीर सिंह की धुरंधर 2 के शोर के बीच 54 वर्षीय सुपरस्टर पवन कल्याण की उस्ताद भगत ने 30 करोड़ पार की ओपनिंग हासिल कर ली है. 

Ustaad Bhagat Singh Collection Day 1: 54 साल का सुपरस्टार, 37 करोड़ का कलेक्शन, धुरंधर 2 से हार मानने को तैयार नहीं उस्ताद भगत सिंह
Ustaad Bhagat Singh Collection Day 1: उस्ताद भगत सिंह बॉक्स कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Ustaad Bhagat Singh Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज की गूंज सुनाई दे रही है, जिसने प्री रिलीज के साथ भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन की कमाई के साथ पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 250 करोड़ पार हो गई है. लेकिन इस बीच धुरंधर 2 को टक्कर देने 19 मार्च को साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की उस्ताद भगत ने भी 30 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम कर ली है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को इस मामले में पछाड़ दिया है. 

उस्ताद भगत सिंह बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों को अनुसार, पवन कल्याण की फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ की ओपनिंग हासिल की है. जबकि प्री रिलीज कलेक्शन को मिलाकर भारत में आंकड़ा 37.50 करोड़ पहुंच गया है. वहीं धुरंधर 2 की बात करें तो तेलुगू में केवल 2.02 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया है. 

ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह नहीं पवन कल्याण के आसपास, फ्लॉप फिल्म ने भी 150 करोड़ पार की ओपनिंग, अब धुरंधर 2 VS उस्ताद भगत सिंह

पवन कल्याण की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म 

उस्ताद भगत सिंह से पहले सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी (They Call Him OG)' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई थी, जिसने फ्लॉप होने के बावजूद पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में टॉप 10 में जगह बनाई थी. सैकनिल्क के अनुसार, द कॉल हिम ओजी को लगभग 144 करोड़ रुपये की ओपनिंग मिली थी. हालांकि, इसके बावजूद फिल्म का कुल कलेक्शन 300 करोड़ रुपये तक सिमट गया था. जबकि धुरंधर ने लगभग 1,349 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि, फिल्म का डे वन कलेक्शन केवल 28 करोड़ रुपये था.  

धुरंधर 2 का कलेक्शन

धुरंधर द रिवेंज की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, रणवीर सिंह की धुरंधर 2 ने प्री रिलीज से फिल्म ने 43 करोड़ का कलेक्शन किया था. जबकि सैकनिल्क के आंकड़ाों के अनुसार, भारत में पहले दिन की कमाई 102.55 करोड़ हो गई है. इसके बाद भारत में कुल कमाई 139.78 करोड़ पहुंची है. जबकि वर्ल्डवाइड आंकड़ा  236.63 करोड़ हो चुका है. 

ये भी पढे़ं: धुरंधर 2 को टक्कर देने 19 मार्च को आ रही उस्ताद भगत सिंह का आया ट्रेलर, लोगों ने इस बात पर कर दिया ट्रोल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com