विज्ञापन
This Article is From Feb 05, 2022

Urvashi Rautela ने शिमर स्काई ब्लू गाउन में शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, बोलीं- दुनिया में खुद की एक...

जल्द ही उर्वशी रौतेला थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोजज' में लीड रोल निभाती दिखेंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस आने वाले दिनों में रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी.

Urvashi Rautela ने शिमर स्काई ब्लू गाउन में शेयर किया ग्लैमरस वीडियो, बोलीं- दुनिया में खुद की एक...
उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

आज के समय में Urvashi Rautela का नाम बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल होता है. भले ही उर्वशी बॉलीवुड की ज्यादा फिल्मों में न आई हों, लेकिन उन्होंने अपनी इंटरनेशनल प्रजेंस से लोगों के दिलों और बॉलीवुड में यकीनन एक खास जगह बना ली है. सोशल मीडिया पर Urvashi Rautela बहुत एक्टिव रहती हैं और अक्सर यहां अपनी ग्लैमरस तस्वीरें व वीडियोज शेयर करती रहती हैं. इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए एक्ट्रेस ने अपना एक लेटेस्ट वीडियो शेयर कर दिया है, जो उनके चाहने वालों द्वारा बेहद पसंद किया जा रहा है.

इस लेटेस्ट वीडियो को उर्वशी रौतेला ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो में उर्वशी एक बड़े ही खूबसूरत से स्काई ब्लू शिमर गाउन में दिखाई दे रही हैं. कभी उर्वशी पूल किनारे पोज देती नजर आ रही हैं, तो कभी बैठकर अपने किलर पोज से उर्वशी लोगों के दिलों को लूट रही हैं. वीडियो में उर्वशी बहुत ही गॉर्जियस दिख रही हैं. इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, "MAKE A MARK ON THE WORLD 🌍 THAT CAN'T BE ERASED" यानी कि "दुनिया में अपनी खुद की एक पहचान बनाओ, जिसे मिटाया ना जा सके". उर्वशी के इस पोस्ट को अब तक 1 लाख 50 हजार से भी अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. 

एक सोशल मीडिया यूजर ने Urvashi Rautela के वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है, "आपके पोस्ट का हमेशा इंतजार करता हूं", तो वहीं एक अन्य यूजर ने बोला है, "उर्वशी फुल ऑन फायर है". इस तरह से लोग दिल और फायर इमोजी के साथ भी वीडियो पर जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. बता दें कि जल्द ही उर्वशी रौतेला थ्रिलर फिल्म 'ब्लैक रोजज' में लीड रोल निभाती दिखेंगी. इसके अलावा एक्ट्रेस आने वाले दिनों में रणदीप हुड्डा के साथ वेब सीरीज 'इंस्पेक्टर अविनाश' में भी नजर आएंगी.


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Latest Video, Urvashi Rautela Viral Video, Urvashi Rautela In Sky Blue Gown, Urvashi Rautela Photo, Urvashi Rautela Instagram, Urvashi Rautela Wikipedia, Urvashi Rautela Dubai
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com