विज्ञापन
This Article is From Oct 06, 2019

उर्वशी रौतेला के धांसू डांस को देख विदेशी डांसर भी हुए हैरान, खूब बजाई तालियां- देखें वायरल Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने शानदार डांस से विदेशी डांसरों को भी हैरान कर दिया है. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.

उर्वशी रौतेला के धांसू डांस को देख विदेशी डांसर भी हुए हैरान, खूब बजाई तालियां- देखें वायरल Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का धमाकेदार वीडियो वायरल
  • उर्वशी रौतेला ने किया जबरदस्त डांस
  • विदशी डांसर भी हुए हैरान
  • खूब वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का फिर से एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला ने ऐसा डांस किया है कि विदेशी डांसर भी उनके डांस को देख हैरान हो गए.  उर्वशी रौतेला ने इस वीडियो को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Dance Video) का इस डांस वीडियो को 12 लाख  से ज्यादा बार देखा जा चुका है. उर्वशी रौतेला इस वीडियो में टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के सुपरहिट सॉन्ग 'बिजली की तार' (Bijli Ki Taar) पर धूम मचा रही हैं.

Neha Kakkar ने इस पंजाबी सिंगर के साथ किया रोमांटिक डांस, Video ने मचाई धूम

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कई विदेशी डांसर उनके डांस को जमकर चीयर कर रहे हैं. उर्वशी रौतेला ने इस दौरान नए-नए डांसिंग मूव्स दिखाए. उर्वशी रौतेला वैसे भी अपनी यूनिक डांसिंग मूव्स के लिए जानी जाती हैं. अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रहा है. बता दें कि टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) के सॉन्ग  'बिजली की तार' (Bijli Ki Taar) में उर्वशी रौतेला भी नजर आई थीं.

War Box Office Collection Day 4: ऋतिक और टाइगर की फिल्म 'वॉर' हुई 100 करोड़ रुपये के क्लब में शामिल, चौथे दिन की धांसू कमाई

उर्वशी रौतेला  (Urvashi Rautela) ने एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक बेहतरीन मॉडल भी हैं. उर्वशी रौतेला ने साल 2015 में मिस डिवा का खिताब जीता. इससे पहले उन्होंने सनी देओल की फिल्म 'सिंह साब द ग्रेट' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की. इतना ही नहीं, उर्वशी रौतेला अपने एक्टिंग करियर में सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती और हेट स्टोरी 4 जैसी फिल्में भी की. इन सबके साथ ही उर्वशी रौतेला एक बेहतरीन डांसर भी हैं. उन्होंने अर्बन फिटेस्ट वुमन ऑफ द ईयर का भी खिताब जीता था. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Dance, Urvashi Rautela Dance Video, Urvashi Rautela Latest Dance Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com