विज्ञापन
This Article is From Nov 02, 2020

Urvashi Rautela ने बिजली की तार सॉन्ग पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, Video ने मचाया तहलका

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिजली की तार गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं.

Urvashi Rautela ने बिजली की तार सॉन्ग पर किया ऐसा धमाकेदार डांस, Video ने मचाया तहलका
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने 'बिजली की तार' (Bijli Ki Tar) पर किया धमाकेदार डांस
  • उर्वशी रौतेला ने 'बिजली की तार' किया धमाकेदार डांस
  • वीडियो में दिखाया एक्ट्रेस ने जबरदस्त डांस मूव्स
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो खूब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैशन सेंस और अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी खूब जानी जाती हैं. हाल ही में उर्वशी रौतेला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह 'बिजली की तार' (Bijli Ki Tar) गाने पर जबरदस्त अंदाज में थिरकती नजर आ रही हैं. वीडियो में उर्वशी रौतेला का डांस और उनका अंदाज वाकई देखने लायक है. भले ही एक्ट्रेस का यह पुराना वीडियो हो, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. 

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का यह वीडियो डांस कम्यूनिटी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे अभी तक 3 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में उर्वशी रौतेला का बिजली की तार है सॉन्ग पर डांस देखने लायक है. वीडियो में उनके डांस मूव्स के साथ-साथ उनके स्टेप भी लाजवाब लग रहे हैं. वीडियो में एक्ट्रेस रफ जींस और ऑरेंज टॉप में नजर आ रही हैं, जिसमें उनका लुक भी देखने लायक है. बता दें कि बिजली की तार सॉन्ग उर्वशी रौतेला सिंगर टोनी कक्कड़ के साथ नजर आई थीं. उनके इस गाने पर भी फैंस ने खूब पसंद किया था. 

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अकसर अपने स्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. हाल ही में एक्ट्रेस नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की शादी में अपने 55 लाख के लहंगे और ज्वैलरी को लेकर खूब चर्चा में आ गई थीं. नेहा कक्कड़ की शादी में भी उर्वशी रौतेला का लुक वाकई तारीफ के लायक था. एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में ओटीटी फिल्म 'वर्जिन भानुप्रिया' में मुख्य भूमिका अदा करती हुई दिखाई दी थीं. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने बिग बॉस विजेता गौतम गुलाटी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी. इसके अलावा एक्ट्रेस पागलपंती में भी दिखाई दी थीं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Dance Video On Bijli Ki Tar, Urvashi Rautela Glamorous Dance Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com