विज्ञापन
This Article is From Dec 05, 2019

Urvashi Rautela ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ा, न्यू ईयर पर एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए मिले इतने करोड़

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने जोर का धमाका किया है, और नए साल पर डांस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें इतने करोड़ रुपये मिल रहे हैं जितने शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) या सलमान खान (Salman Khan) को भी नहीं मिले होंगे.

Urvashi Rautela ने सलमान-शाहरुख को पछाड़ा, न्यू ईयर पर एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए मिले इतने करोड़
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) नए साल पर करेंगी बड़ा धमाका
  • 'पागलपंती' में आई थीं नजर
  • नए साल पर करने जा रही हैं बड़ा धमाका
  • शाहरुख और सलमान को भी पीछे छोड़ा
नई दिल्ली:

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) से जुड़ी चौंकाने वाली खबर आ रही है. बॉलीवुड में उनकी पिछली रिलीज फिल्म 'पागलपंती' थी जिसमें उनके काम को पसंद किया गया था. लेकिन अब उर्वशी रौतेला से जुड़े सूत्रों से खबर आ रही है कि उन्हें नए साल के प्रोग्राम में परफॉर्म करने के लिए तीन करोड़ रुपये मिल रहे हैं. खास यह है कि उर्वशी रौतेला को तीन करोड़ रुपये उनकी एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह भारत में किसी भी सेलेब्रिटी को एक घंटे की परफॉर्मेंस के लिए मिलने वाली सबसे बड़ी राशि है. उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) वैसे भी अपने डांस के लिए खास पहचान रखती हैं. 

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) से जुड़े सूत्रों ने बताया है कि वह इश परफॉर्मेंस के दौरान पागलपंती के अपने गानों पर डांस करेंगे, इसके अलावा वह टोनी कक्कड़ के साथ हिट हुए उनके सॉन्ग 'बिजली की तार' पर भी नाचेंगी. बताया जा रहा है कि वह हसीनों का दीवाना और डैडी मम्मी जैसे हिट गानों पर भी डांस दिखाएंगी. उर्वशी रौतेला ने इस तरह नए साल से पहले ही एक बड़ा धमाका कर दिया है. उर्वशी रौतेला की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वह 'तिरुटू पाएल 2' के तमिल रीमेक में नजर आएंगी.


उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने सनी देओल के साथ बॉलीवुड में कदम रखा था. उनकी पहली फिल्म 'सिंह साहेब द ग्रेट' थी, जिसमें उन्होंने सनी देओल की पत्नी का किरदार निभाया था. इसके बाद वे 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' में भी नजर आई थीं. उर्वशी रौतेला ने 'हेट स्टोरी 4' से भी काफी सुर्खियां बटोरी थीं. उर्वशी रौतेला ने 15 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी थी, और मिस यूनिवर्स में भारत की प्रतिनिधित्व भी कर चुकी हैं. उर्वशी रौतेला यो यो हनी सिंह के म्यूजिक वीडियो 'लव डोज' से जबरदस्त लोकप्रियता हासिल हुई थी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नरेंद्र सैनी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, New Year 2020, Bollywood, Salman Khan, Shah Rukh Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com