विज्ञापन
This Article is From Feb 25, 2020

उर्वशी रौतेला डाइटिंग भूल टूट पड़ीं मिठाइयों पर, वायरल हो रहा है Video

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का आज बर्थडे है, इस दौरान उनका एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है...देखें Video

उर्वशी रौतेला डाइटिंग भूल टूट पड़ीं मिठाइयों पर, वायरल हो रहा है Video
उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है
  • उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • बर्थडे के दिन मिठाई की दुकान पर नजर आईं उर्वशी
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपना 26वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela Video) मिठाइयों की दुकान में अपनी पसंदीदा मिठाई चुनती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उर्वशी ने लाल कलर की चुनरी पहन रखी है, साथ ही गले में फूलों की माला भी डाल रखी है. उर्वशी (Urvashi Rautela Birthday) का ये वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है और फैन्स भी इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं और उर्वशी को बर्थडे की बधाइयां दे रहे हैं. 

बॉलीवुड एक्टर ने डोनाल्ड ट्रंप से पूछा सवाल, बोले- सर हम भारतीयों को बताएं सिद्धार्थ शुक्ला फिक्स्ड विनर...

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने अपने इस वीडियो को इंस्टाग्राम एकाउंट पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "बर्थडे के लिए आपकी फेवरिट मिठाई कौन सी है." बता दें, उर्वशी आज 25 साल की हो गई हैं. ऐसे में उनका ये वीडियो इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. वहीं, एक्ट्रेस जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' कैंपेन का हिस्सा भी बन गई हैं. 

दिल्ली में भड़की हिंसा को लेकर बॉलीवुड एक्टर ने किया ट्वीट, बोले- मोदी को वोट न देने की वजह से...

इसके लिए उर्वशी रौतेला जल्द ही एसिड अटैक सर्वाइवर की जिंदगी पर बनने वाली शॉर्ट फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म में उर्वशी के साथ अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे. इस शॉर्ट फिल्म का नाम 'बेटियां' होगा. बता दें कि हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है. इस गाने को सोशल मीडिा पर भी खूब पसंद किया जा रहा है. इससे पहले उर्वशी रौतेला फिल्म 'पागलपंती' में नजर आई थीं. इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में दिखाई दिये थे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Uravashi Rautela Birthday, Uravashi Rautela Video, Uravashi Rautela Video Viral
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com