विज्ञापन
This Article is From Oct 15, 2020

उर्वशी रौतेला ने डांस रिहर्सल करते हुए दिए गजब के एक्सप्रेशंस, देखें वायरल VIDEO

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) अपनी आने वाली साउथ इंडियन फिल्म 'ब्लैक रोज' के सॉन्ग पर धमाकेदार अंदाज में डांस रिहर्सल करती नजर आ रही हैं.

उर्वशी रौतेला ने डांस रिहर्सल करते हुए दिए गजब के एक्सप्रेशंस, देखें वायरल VIDEO
डांस रिहर्सल करते हुए उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने दिए गजब के एक्सप्रेशंस
  • डांस करते हुए उर्वशी रौतेला का वीडियो हुआ वायरल
  • डांस रिहर्सल करती नजर आईं उर्वशी रौतेला
  • 'ब्लैक रोज' है उर्वशी की अगली फिल्म
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) इन दिनों दुबई में हैं और वह अकसर वहां से फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उर्वशी ने डांस रिहर्सल करते हुए एक वीडियो शेयर किया है जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और उस पर खूब कमेंट भी कर रहे हैं. उर्वशी इस वीडियो में अपनी साउथ इंडियन फिल्म 'ब्लैक रोज' के सॉन्ग पर डांस रिहर्सल करते हुए नजर आ रही हैं. इस वीडियो में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) जिस तरीके से डांस कर रही हैं वह देखकर आप ये अंदाजा लगा सकते हैं कि उर्वशी ने इस गाने के लिए काफी मेहनत की है.

A post shared by URVASHI RAUTELA ????????Actor???????? (@urvashirautela) on

इस वीडियो को उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) ने कुछ घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और अब तक इस वीडियो को 2 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है सिर्फ इतना ही नहीं इस वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट भी आ चुके हैं. बता दें कि उर्वशी अकसर अपनी ग्लैमरस फोटो और वीडियो की वजह से सोशल मीडिया पर छाईं रहती हैं. हाल ही में इंस्टाग्राम पर उर्वशी के 3 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स पूरे हो गए हैं. उन्होंने अपने फॉलोअर्स के लिए एक खास वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपने फैंस को थैंक्यू बोलती नजर आ रहीं थी. 

वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) की पहली तेलुगू फिल्म 'ब्लैक रोज' (Black Rose) जल्द ही रिलीज होने वाली है, इस फिल्म में एक्ट्रेस 'पॉप स्टार डिवा' के लुक में नजर आ रही हैं. इस फिल्म को लेकर उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) काफी एक्साइटिड हैं. लॉकडाउन (Lockdown) से पहले उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ था. इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Urvashi Rautela, Urvashi Rautela Video, Urvashi Rautela Video Viral, Urvashi Rautela Dance
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com