'102 नॉट आउट' में अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर
- उमेश शुक्ला ने खोले राज
- बताया कैसे तैयार हुए थे बिग बी-ऋषि
- कहानी सुनते ही खुश हुए थे दोनों स्टार
नई दिल्ली:
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और ऋषि कपूर ने '102 नॉट आउट' की कहानी सुनने के तुरंत बाद उसमें काम करने के लिए हामी भर ली थी. फिल्म के निर्देशक उमेश शुक्ला ने कहा, जब हमने उन दोनों को फिल्म के बारे में बताया तो उन्होंने 10 मिनट में कहानी को मंजूरी दे दी. जब उन्हें पता चला कि फिल्म का सार बहुत अच्छा है और साथ ही इसमें बहुत गहराई तथा भावनाएं हैं तो उन्हें यह अच्छी लगी. पिता-बेटे की अनोखी कहानी '102 नॉट आउट' सौम्या जोशी के इसी नाम से लोकप्रिय गुजराती नाटक पर आधारित है.
102 Not Out Trailer: बेटे को वृद्ध आश्रम भेजना चाहते हैं अमिताभ बच्चन
इस आगामी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में 27 साल बाद फिल्म इंडस्ट्री के दो दिग्गज एक साथ दिखाई देंगे. इससे पहले दोनों अभिनेता 'कभी- कभी', 'अमर अकबर एंथनी', 'नसीब', 'कूली' और 'अजूबा' में एक साथ दिखाई दिए थे. शुक्ला ने कहा, उनकी कैमिस्ट्री गजब की है. दोनों एक- दूसरे के साथ काफी सहज हैं. ट्रेलर में बच्चन एक जिंदादिल पिता दिखाई दिए जबकि कपूर एक बोरिंग बेटे नजर आए. उन्होंने कहा, निजी जिंदगी में चिंटू जी (कपूर) थोड़े संकोची व्यक्ति हैं और बच्चन सर बहुत ही हंसमुख. दोनों ही जिंदादिल इंसान हैं.
102 Not Out Poster: कुछ यूं अंडे से निकले ऋषि कपूर, अमिताभ बच्चन ने लिए मजे
'ओह माय गॉड' के निर्देशक ने कहा कि टीम ने दो अभिनेताओं के लिए लुक का चयन करने में व्यापक शोध किया. इस फिल्म में बच्चन 102 वर्षीय व्यक्ति का किरदार निभाएंगे और कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे की भूमिका निभाएंगे. यह फिल्म चार मई को रिलीज होनी है.
VIDEO: अमिताभ बच्चन की तबीयत बिगड़ी, खुद दी जानकारी
(इनपुट भाषा से)
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Umesh Shukla, Amitabh Bachchan, Rishi Kapoor, 102 Not Out