इंडियन सिनेमा में भाई-भाई और बहन-बहन की जोड़ी ने भी कमाल किया है. हालांकि ज्यादातर मामलों में भाईयों की जोड़ी में एक ही कामयाब हो पाता है. वहीं, बात करें बहनों की जोड़ी की तो कई ऐसी बहनें की जोड़ी मिलेंगी जो सिनेमा में हिट रही. इन तस्वीरों में उन दो बहनों की जोड़ी दिख रहीं, जिन्होंने फिल्मों में डेब्यू से बॉलीवुड से किया, लेकिन साउथ सिनेमा में ज्यादा काम किया है. इन दोनों बहनों ने साउथ सिनेमा और बॉलीवुड दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री में कई हिट फिल्में दी हैं. इनमें से एक बहन ने तो शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी फिल्म की हैं और भोजपुरी सिनेमा में भी अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के झंडे गाड़े हैं. आइए जानते हैं इस सुपरस्टार बहनों की जोड़ी के बारे में.
तस्वीर में दिख रहीं दो सुपरस्टार बहनें
इस फोटो में बॉलीवुड की 'चांदनी' श्रीदेवी के साथ इंडियन सिनेमा की दो सुपरस्टार बहनें नगमा और ज्योतिका को देख सकते हैं. नगमा बहन ज्योतिका से 4 साल बड़ी हैं. पहली तस्वीर में बॉलीवुड के शानदार एक्टर सईद जाफरी, नगमा, श्रीदेवी और ज्योतिका को साथ में देखा जा रहा है. दूसरी तस्वीर में जयाप्रदा भी इन स्टार्स के साथ दिख रही हैं. यह तस्वीरें फिल्म औलाद (1987) के सेट की हैं. ज्योतिका और नगमा अपने-अपने समय की सुपरहिट एक्ट्रेस रह चुकी हैं. नगमा की बात करें तो वह एक समय में भोजपुरी की स्टार एक्ट्रेस रह चुकी हैं. नगमा बॉलीवुड में शाहरुख खान और सलमान खान के साथ भी काम कर चुकी हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?


दोनों बहने सिनेमा में रहीं हिट
नगमा आज 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं और कभी एक्ट्रेस का नाम टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ जुड़ा था. नगमा ने साल 1990 में सलमान खान के अपोजिट फिल्म बागी से बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद नगमा ने तेलुगू, तमिल, मलयालम, कन्नड़, भोजपुरी, पंजाबी और मराठी फिल्मों में काम किया था. वहीं, बात करें ज्योतिका की तो वह टॉलीवुड से कॉलीवुड तक स्टार एक्ट्रेस रही हैं, तो ज्योतिका ने भी बड़ी बहन नगमा की तरह बॉलीवुड डेब्यू किया था. ज्योतिका ने साल 1998 में आई फिल्म डोली सजा के रखना से डेब्यू किया था. इसके बाद ज्योतिका ने तमिल सिनेमा में 1999 से 2000 तक 8 फिल्मों में काम किया. ज्योतिका आज भी सिनेमा में एक्टिव हैं. उन्हें पिछली बार फिल्म डिब्बा कार्टेल में देखा गया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं