विज्ञापन
This Article is From May 15, 2022

'अमीरों का मनरेगा'- सुहाना, खुशी और अगस्त्य की 'द आर्चीज' के फर्स्ट लुक का ट्विटर पर बना मजाक

शाहरुख खान और गौरी खान की बिटिया सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, इन तीनों को एक साथ एक ही फिल्म देखा जा सकेगा. सोशल मीडिया पर इसे लेकर कुछ इस तरह रिएक्शन दिए हैं.

'अमीरों का मनरेगा'- सुहाना, खुशी और अगस्त्य की 'द आर्चीज' के फर्स्ट लुक का ट्विटर पर बना मजाक
'द आर्चीज' को लेकर सोशल मीडिया पर यूं बना मजाक
नई दिल्ली:

शाहरुख खान और गौरी खान की बिटिया सुहाना खान, बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर और अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा, इन तीनों को एक साथ एक ही फिल्म देखा जा सकेगा. ये तीनों ही स्टार किड नेटफ्लिक्स की अगली 'द आर्चीज' में नजर आएंगे. फिल्म को मशहूर डायरेक्टर जोया अख्तर डायरेक्ट कर रही हैं. इस तरह एक साथ तीन स्टार किड एक ही फिल्म से डेब्यू करेंगे. आज नेटफ्लिक्स का ट्रेलर भी रिलीज किया गया. जिसे लेकर जहां सभी स्टार किड्स के पेरेंट्स ने फिल्म के प्रोमो को प्रमोट किया और अपने बच्चों के बारे में कई बातें लिखीं. वहीं, सोशल मीडिया पर कई लोगों ने द आर्चीज में स्टार किड्स की भीड़ को लेकर अपनी तरह से रिएक्शन भी दे. 

m90hsu88

एक ट्विटर यूजर ने नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' को लेकर लिखा है, 'द आर्चीज अमीरों का मनरेगा! अमिताभ के नाती अगस्त्य नंदा, शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर. मतलब नेपोटिज्म सुपर प्रो मैक्स.' वहीं एक यूजर ने इसे नेपोटिज्म का मल्टीवर्स बताया है. इस तरह एक बार फिर द आर्चीज के फर्स्ट लुक के आने के बाद नेपोटिज्म की बहस छिड़ गई है. 

नेटफ्लिक्स फिल्म 'द आर्चीज' कॉमिक बुक के कैरेक्टर आर्ची एंड्रयूज और उनके दोस्त पर आधारित है. जिसमें साल 1960 के दशक में भारत में लाइव एक्शन म्यूजिकल सेट रिवरडेल के टीनेज को दिखाया जाएगा. 'द आर्चीज' के टीजर में सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा को पहचानना मुश्किल हो गया है. फिल्म अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MNREGA, The Archies, The Archies Twitter Reaction, Suhana Khan, Khushi Kapoor, Agastya Nanda, The Archies First Look, Netflix Film The Archies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com