विज्ञापन

‘धुरंधर’ के इस स्टार को देखते ही ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाई गाड़ी, एक्टर बोले- अब चालान मत काटना!

धुरंधर फिल्म फ्रैंचाइजी में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. फिल्म की सफलता का मजा लेते हुए अब उनके साथ एक दिलचस्प घटना वायरल हो गई है.

‘धुरंधर’ के इस स्टार को देखते ही ट्रैफिक पुलिस ने रुकवाई गाड़ी, एक्टर बोले- अब चालान मत काटना!
ट्रैफिक पुलिस ने पहचाना धुरंधर के एक्टर राकेश बेदी को

धुरंधर फिल्म फ्रैंचाइजी में पाकिस्तानी नेता जमील जमाली का किरदार निभाने वाले राकेश बेदी की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है. फिल्म की सफलता का मजा लेते हुए अब उनके साथ एक दिलचस्प घटना वायरल हो गई है. ट्रैफिक पुलिस वाले उन्हें पहचानकर मिले और तारीफ करने लगे. मशहूर पॉडकास्ट 'द बॉम्बे जर्नी' के लेटेस्ट एपिसोड में राकेश बेदी ने इस बात का खुलासा किया है. ट्रैफिक पुलिस ने राकेश बेदी की गाड़ी रोकी. अधिकारी उन्हें देखते ही उत्साहित हो गए. एक पुलिस वाले ने कहा कि आप धुरंधर में कमाल के थे. उन्होंने राकेश बेदी की एक्टिंग की खूब तारीफ की. 

ये भी पढ़ें: 25 साल पहले शाहरुख खान ने ठुकराई फिल्म, अक्षय कुमार बने थे खतरनाक विलेन, जीता था फिल्मफेयर

दूसरे अधिकारी भी वहां पहुंच गए और उन्होंने राकेश बेदी के साथ सेल्फी ली. बातचीत के दौरान एक पुलिस वाले ने सलमान खान वाली फिल्मों और नाना पाटेकर के साथ बनी 'तिरंगा' फिल्म का जिक्र भी किया. जब उन्हें पता चला कि यह सब पॉडकास्ट के लिए रिकॉर्ड हो रहा है तो माहौल और भी मजेदार हो गया. राकेश बेदी ने अपनी कॉमेडी से सबको जोड़ लिया. उन्होंने अचानक कहा, "अब चालान तो मत काट देना!" यह सुनकर सब हंस पड़े. उनका यह हल्का-फुल्का जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

राकेश बेदी धुरंधर 2 में जमील जमाली के रूप में नजर आए. फिल्म में उनके किरदार का बड़ा ट्विस्ट आया. आखिर में पता चलता है कि वे पाकिस्तानी नेता नहीं, बल्कि भारतीय अंडरकवर एजेंट हैं. वे रणवीर सिंह के किरदार हमजा की पाकिस्तान में घुसपैठ की पूरी योजना के मास्टरमाइंड थे. इस शानदार परफॉर्मेंस के बाद उनकी चर्चा हर तरफ है. धुरंधर फ्रैंचाइजी अदित्य धर द्वारा निर्देशित है. इसमें रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में हैं. पहली फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुई थी. यह कहानी भारत की असली सुरक्षा चुनौतियों जैसे कंधार हाईजैकिंग और संसद हमले से प्रेरित है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com