विज्ञापन

Jio Hotstar पर इस हफ्ते टॉप 10 में छाई ये फिल्में और सीरीज, तीसरे नंबर वाली इस Series की हर तरफ हो रही चर्चा, क्या आपने देखी ?

हम आपको इस हफ्ते की जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बताने वाले हैं. इससे आप जान पाएंगे कि आपको इस हफ्ते कौन सी फिल्म और सीरीज आपको देख लेनी चाहिए.

Jio Hotstar पर इस हफ्ते टॉप 10 में छाई ये फिल्में और सीरीज, तीसरे नंबर वाली इस Series की हर तरफ हो रही चर्चा, क्या आपने देखी ?
Jio Hotstar पर इस हफ्ते टॉप 10 में छाई ये फिल्में और सीरीज
नई दिल्ली:

ओटीटी प्लेटफार्म जियो हॉटस्टार पर हर हफ्ते नई-नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. इसमें से कुछ फिल्में और सीरीज दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. ये वो फिल्में है जो प्लेटफार्म पर टॉप 10 में छा जाती है. आज हम आपको इस हफ्ते की जियो हॉटस्टार पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रही फिल्मों और सीरीज की लिस्ट बताने वाले हैं. इससे आप जान पाएंगे कि आपको इस हफ्ते कौन सी फिल्म और सीरीज आपको देख लेनी चाहिए.

MTV Splitsvilla X6  

इस बार की रेटिंग में सबसे ऊपर नाम डेटिंग रियलिटी शो MTV Splitsvilla X6  का है. उर्फी जावेद और निया शर्मा का ये शो काफी चर्चा में रहता है. "प्यार बनाम पैसा" के रोमांच के साथ शो में ट्विस्ट देखा जा सकता है, जो लोगों को पसंद आ रहा है.

लाफ्टर शेफ

लिस्ट में दूसरे नंबर पर सेलिब्रिटी कुकिंग शो लाफ्टर शेफ है. शो को भारती सिंह होस्ट करती हैं, ये इस शो का तीसरा सीजन है. शो शनिवार और रविवार को आता है और IMDb पर इसकी रेटिंग 8.4 है.

ये भी पढ़ें - पाकिस्तान भी था 90s की इस एक्ट्रेस का दीवाना, करगिल युद्ध के दौरान आया इसका नाम, फिर भारत ने यूं दिया मुहंतोड़ जवाब

चिरैया

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर नाम है वेब सीरीज चिरैया का. 20 मार्च 2026 को रिलीज हुए इस सीरीज में दिव्या दत्ता लीड रोल में हैं. वह एक ऐसी महिला के किरदार में हैं जो अपने घर के पुरुषों को हमेशा सही समझती है लेकिन फिर उसके सामने एक कड़वी सच्चाई आती है. सीरीज मैरिटल रेप के मुद्दे पर बनाई गई है. दिव्या के अलावा प्रसन्ना, सरिता जोशी, सिद्धार्थ शॉ, फैसल राशिद, टीनू आनंद और अंजुम सक्सेना जैसे एक्टर्स भी नजर आए हैं.

Kaattaan

लिस्ट में चौथे नंबर पर विजय सेतुपति की फिल्म Kaattaan है. IMDb पर 6.9 की रेटिंग वाली ये फिल्म हाल ही में Jio Hotstar पर रिलीज हुई और दर्शक इसे पसंद काफी कर रहे हैं. यह एक डार्क थ्रिलर फिल्म है.

ये भी पढ़ें - 11 साल बड़े डायरेक्टर से उड़ी थी 90s की इस टॉप एक्ट्रेस के अफेयर की अफवाह, पत्नी ने सेट पर जड़ दिया था थप्पड़, अब कहलाता है 'किंग ऑफ फ्लॉप'

मैच फिक्सिंग- द  नेशन ऑफ स्टेक

पांचवें नंबर पर क्रिकेट और उससे जुड़े क्राइम के इर्द गिर्द घूमती है सीरीज मैच फिक्सिंग- द नेशन ऑफ स्टेक है. फिल्म का सस्पेंस आपको चौंका देगा, आप भी क्रिकेट के फैन है तो आपको ये सीरीज जरूर देखनी चाहिए.

लिस्ट की दूसरी फिल्म और सीरीज

इस लिस्ट में आगे कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 है. फिल्म में कपिल के साथ 4 एक्ट्रेसेस है और कॉमेडी का जबरदस्त तड़का है. इसके बाद प्रभास की फिल्म द राजा साहब है. वहीं लिस्ट में 8वें नंबर पर दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी है. इस फिल्म में संजय मिश्रा और महिमा चौधरी लीड रोल में हैं. 9वें नंबर पर जापानी कार्टून सीरीज डोरेमोन है, जो बच्चों का ऑल टाइम फेवरेट भी है. जबकि 10वें नंबर पर हॉलीवुड सीरीज गेम ऑफ थ्रोन्स है, इसकी रेटिंग IMDb पर 9.2 है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Top 10 Films And Web Series On Jio Hotstar, Jio Hotstar, Jio Hotstar New Release, Jio Hotstar Movie, Jio Hotstar Streaming
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com