विज्ञापन
This Article is From Oct 07, 2019

फैंस के बीच पहुंचा TikTok स्टार, तो गाल खींच-खींचकर कर दिया बुरा हाल- देखें Video

TikTok स्टार रियाज अली (Riyaz Aly) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह जैसे ही फैंस के बीच पहुंचते हैं, फैन्स उनके गाल खींचना शुरू कर देते हैं.

फैंस के बीच पहुंचा TikTok स्टार, तो गाल खींच-खींचकर कर दिया बुरा हाल- देखें Video
फैंस के बीच पहुंचे TikTok स्टार रियाज अली (Riyaz Aly) का गाल खींच-खींचकर किया बुरा हाल
  • फैंस के बीच पहुंचे रियाज अली का गाल खींच-खींचकर किया बुरा हाल
  • रियाज अली ने कोलकाता इवेंट्स में मचाई धूम
  • रियाल अली का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

टिकटॉक (TikTok) स्टार रियाज अली (Riyaz Aly) की लोकप्रियता के क्या कहने, लोगों के दिलों पर वह इस कदर राज कर रहे हैं कि जहां भी वह जाते हैं, फैन्स उनसे मिलने के लिए बेताब हो जाते हैं. ऐसा ही हाल रियाज अली (Riyaz Aly) के एक वीडियो में भी देखने को मिला. यह वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में रियाज अली (Riyaz Aly) किसी इवेंट में नजर आ रहे हैं, लेकिन वह जैसे ही अपने फैंस के बीच पहुंचते हैं, लोग उनके गाल खींचना शुरू कर देते हैं. TikTok स्टार रियाज अली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. 

Durga Pooja Video: दुर्गा पूजा पर पति संग ढाक बजाती नजर आईं नुसरत जहां, जमकर किया डांस

इसके अलावा खुद रियाज (Riyaz Aly) अली ने भी एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम से साझा किया था. इस वीडियो में वह मंच पर खड़े नजर आ रहे थे और पीछे फैंस उनके लिए चियर करते दिखाई दे रहे थे. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए रियाज ने लिखा, 'इतना सारा प्यार देने के लिए धन्यवाद कोलकाता.' रियाज अली के कैप्शन से पता चलता है कि उनका यह इवेंट कोलकाता का है. उनके इस वीडियो को अब तक करीब 5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है, जब रियाज अली को लेकर फैंस में इतना क्रेज देखने को मिला. 

सारा अली खान मम्मी के साथ पहुंचीं डोसा खाने तो पूछ बैठीं ऐसा सवाल, अमृता सिंह ने छिपाया मुंह- देखें Video

प्रियंका चोपड़ा ने अपनी और निक जोनास की शादी को लेकर बताई बड़ी बात, कहा-हमारी शादी...

बता दें कि रियाज अली (Riyaz Aly) फेमस टिकटॉक स्टार (TokTok Star) में से एक हैं. इनके टिकटॉक एकाउंट पर ही करीब 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. टिकटॉक के अलावा रियाज का एक गाना 'पहाड़ां' भी आया था, जिसमें वह एक्ट्रेस अवनीत कौर के साथ नजर आए थे. इस गाने ने सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाया था. 
 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Riyaz Aly, Riyaz Aly Video, Riyaz Aly Fans Pulling His Cheeks, Riyaz Aly Fans Video, Riyaz Aly Kolkata Event Video, Tiktok Star, TikTok Video, TikTok Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com