विज्ञापन
This Article is From Jan 05, 2018

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 14: 300 करोड़ क्लब के 'सुल्तान' बनने जा रहे सलमान

बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक और नए रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाले हैं.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 14: 300 करोड़ क्लब के 'सुल्तान' बनने जा रहे सलमान
  • रिकॉर्ड बनाने के करीब सलमान खान
  • 300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही बन जाएंगे सुल्तान
  • अभी तक कुल 291 करोड़ की कमाई
नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुल्तान सलमान खान की फिल्म 'टाइगर जिंदा है' एक और नए रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाले हैं. बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभी तक फिल्में 100 या 200 करोड़ क्लब में शामिल होती आई हैं, लेकिन अब 300 करोड़ क्लब में शामिल होने की टक्कर है. सलमान खान की यह फिल्म भी घरेलू सिनेमाघरों में 300 करोड़ रुपए कमाने के करीब पहुंच चुकी है. 300 करोड़ क्लब में शामिल होते ही सलमान खान एकलौते एक्टर बन जाएंगे, जिन्होंने सबसे ज्यादा 300 करोड़ की फिल्में दी हैं. अभी तक आमिर खान की फिल्म 'दंगल' और 'पीके' ने 300 करोड़ से ज्यादा कमाकर सलमान खान की बराबरी कर रखी है.

Tiger Zinda Hai Box Office Collection: सलमान खान ने आमिर खान को दिया जोर का झटका, Dhoom 3 के कलेक्शन को पछाड़ा

सलमान खान की पिछली फिल्में 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' ने 300 करोड़ रुपए कमाए थे. 'टाइगर जिंदा है' ने दो हफ्तों यानी 14 दिनों में 291 करोड़ रुपए कमा चुके हैं. यह फिल्म अब सिर्फ 9 करोड़ रुपए ही रिकॉर्ड कमाई करने से पीछे हैं. तीन से चार दिन के भीतर यह आंकड़ा छूने के बाद सलमान खान 300 करोड़ क्लब के सुल्तान बन जाएंगे. बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 206.04 करोड़ रुपए कमाए थे, जबकि दूसरे हफ्ते में 85.51 करोड़ रुपए की कमाई की.
Bigg Boss: दूसरे सीजन में 'राजा चौधरी' ने मचाया था हंगामा, ये बने थे Winner

यही नहीं फिल्म ऑल टाइम सर्वाधिक कमाई करने के मामले में भी टॉप फाइव की ओर तेजी से बढ़ रही है. टॉप फाइव सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में ‘बाहुबली-2 (510.98 करोड़ रु.)’ पहले नंबर पर है. दूसरे पर ‘दंगल (387.38)’, तीसरे पर ‘पीके (340.80 करोड़ रु.)’, चौथे पर ‘बजरंगी भाईजान (320.34 करोड़ रु.)’ और पांचवें ‘सुल्तान (300.45 करोड़ रु.)’.इस तरह अगर ‘टाइगर जिंदा है’ अपनी स्पीड पर कायम रहती है तो वो ‘सुल्तान’ की जगह ले सकती है. यह बात भी खास है कि ऑल टाइम सर्वाधिक कमाई की टॉप फाइव की लिस्ट में शाहरुख खान की एक भी फिल्म नहीं है.

VIDEO: एक्शन से लबरेज है सलमान की 'टाइगर जिंदा है'



...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Zinda Hai Box Office Collection Day 14, Tiger Zinda Hai Box Office Collection, Tiger Zinda Hai, Box Office Collection, Salman Khan, Tiger Zinda Hai Box Office Collection Salman Khan Rs. 300 Crore, Tiger Zinda Hai 300 Crore, 300 Crore Club, 300 Crore, Sultan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com