विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2021

दिशा पटानी ने खींची टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें तो एक्टर बोले- खूबसूरत महसूस कर रहा हूं...

टाइगर श्रॉफ की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने क्लिक की है. इन तस्वीरों में टाइगर बहुत हैंडसम लग रहे हैं और उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है.

दिशा पटानी ने खींची टाइगर श्रॉफ की तस्वीरें तो एक्टर बोले- खूबसूरत महसूस कर रहा हूं...
टाइगर श्रॉफ फोटो
नई दिल्ली:

टाइगर श्रॉफ बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जो सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं. टाइगर को उनकी फिटनेस के लिए भी जाना जाता है. वे अक्सर अपनी जिम वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर लोगों को भी फिटनेस के प्रति जागरूक करते हैं. टाइगर श्रॉफ की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्हें उनकी कथित गर्लफ्रेंड दिशा पटानी ने क्लिक की है. इन तस्वीरों में टाइगर बहुत हैंडसम लग रहे हैं और उनके चेहरे का ग्लो देखते ही बन रहा है.

टाइगर श्रॉफ ने अपनी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए वे लिखते हैं, ‘खूबसूरत महसूस कर रहा था...बाद में शायद डिलीट कर दूंगा...नो मेकअप मेकअप लुक'. इसी के साथ आखिरी में टाइगर ने दिशा पटानी को टैग भी किया है, जिससे पता चलता है कि टाइगर की ये तस्वीरें दिशा ने ही ली हैं. टाइगर की इस पोस्ट पर 6 लाख 93 हजार से भी अधिक लाइक्स आए हैं, जिस पर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. टाइगर का यह पोस्ट उनके चाहने वालों को खूब पसंद आ रहा है.

दिशा पटानी ने भी पोस्ट पर कमेंट किया है. वे लिखती हैं, ‘बहुत आसान था. मेरे पास परफेक्ट कैनवास था'. एक सोशल मीडिया यूजर ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है, ‘टाइगर की आंखें'. तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘गुड जॉब दिशा'. एक और यूजर लिखते हैं, ‘डिलीट करने की जरूरत नहीं है. सभी फोटोज अच्छी आई हैं'. बात करें टाइगर के वर्क फ्रंट की तो जल्द ही उन्हें हीरोपंती 2 में देखा जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Tiger Shroff Photos, Tiger Shroff Latest Photos, Tiger Shroff Video, Disha Patani, Heropanti 2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com