विज्ञापन
This Article is From Feb 19, 2018

टाइगर श्रॉफ 'बागी' को लेकर चले चीन, दिसंबर से शुरू होगी 'बागी 3' की शूटिंग

टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन निर्माताओं ने तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है.

टाइगर श्रॉफ 'बागी' को लेकर चले चीन, दिसंबर से शुरू होगी 'बागी 3' की शूटिंग
'बागी-3' में नजर आएंगे टाइगर श्रॉफ
  • 'बागी 2' अभी रिलीज नहीं हुई है
  • 'बागी 3' की शूटिंग दिसंबर में शुरू होगी
  • टाइगर श्रॉफ ही रहेंगे हीरो
नई दिल्ली: टाइगर श्रॉफ की 'बागी-2' अभी रिलीज भी नहीं हुई है, लेकिन निर्माताओं ने तीसरी फिल्म की घोषणा कर दी है. फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश और नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट बैनर तले साजिद नाडियाडवाला की 'बागी-2' का निर्देशन अहमद खान ने किया है, जो 30 मार्च को रिलीज के लिए तैयार है. नाडियाडवाला ग्रैंडसन के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए सोमवार को 'बागी-3' की घोषणा की गई. प्रोडक्शन हाऊस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित है और उसे टाइगर श्रॉफ से भी काफी उम्मीदें हैं.

 
ट्विटर पर पोस्ट में कहा गया है, "हमारा उत्साह तीन गुना बढ़ गया है. टाइगर श्रॉफ अभिनीत और अहमद खान निर्देशित साजिद नाडियाडवाला की 'बागी' सीरीज की तीसरी फिल्म की घोषणा करने को लेकर हम बेहद रोमांचित हैं." 'बागी-3' की पहले चरण की शूटिंग दिसंबर में चीन में शुरू होगी. बाद में इसकी शूटिंग जापान में होगी.

Video: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ से विशेष बातचीत



सलमान खान की ये एक्ट्रेस Trolling से गुस्साईं, बोलीं- दूं एक तमाचा मुंह पर...

फिल्म के बारे में साजिद ने आईएएनएस से कहा, "'बागी-2' हम सबके लिए एक फायदेमंद और खूबसूरत अनुभव रहा है. टाइगर टैलेंटेड और समर्पित एक्टर हैं. अहमद खान भी ऐसे ही हैं, जिन्होंने फिल्म का निर्देशन किया है. हमारे पास 'बागी-3' में दिखाने के लिए एक बेहतरीन कहानी है. 'बागी-2' की ट्रेलर रिलीज के पहले ही इस फिल्म की घोषणा करने को लेकर मैं बेहद खुश हूं." 'बागी-2' का ट्रेलर बुधवार को रिलीज होगा. फिल्म में दिशा पटानी भी हैं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tiger Shroff, Baaghi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com