- तिब्बत की रहने वाली थीं एक्ट्रेस लतिका
- कॉमेडियन गोप से लतिका ने की थी शादी
- गोपीनाथ और जुगनू जैसी फिल्मों में लतिका ने किया था काम
तकदीर में जो होना है वो होकर ही रहता है. बॉलीवुड में एक ऐसी लेजेंड्री एक्ट्रेस रहीं, जिनके बारे में कम ही लोगों को जानकारी है. ये एक्ट्रेस घूमते फिरते ग्लैमर की दुनिया में आ गईं. तिब्बत से शुरू हुई इस एक्ट्रेस की जिंदगी पढ़ाई के लिए दार्जिलिंग आ पहुंची और फिर माया नगरी के बुलावे पर मुंबई आ गईं. मायानगरी में उन्हें एक्ट्रेस लतिका के तौर पर पहचान मिली. लतिका ने उस दौर में अपने जमाने के बड़े-बड़े डायरेक्टर्स के साथ काम किया. कौन थीं एक्ट्रेस लतिका आइए उनकी लाइफ पर एक नजर डालते हैं.
कौन थीं तिब्बत से आईं एक्ट्रेस लतिका| Actress Latika Life
लतिका ऑस्ट्रेलियाई पिता और तिब्बती मूल की थीं. उनका असली नाम हुंगू लामू था. बहुत ही छोटी उम्र में लतिका के पिता ने उनका साथ छोड़ दिया था. मां के दूसरी शादी करने पर लतिका अनाथ आश्रम चली गईं. इस आश्रम को स्कॉटिश मिशनरी संचालित करती थी. ऐसे में इसमें एडमिशन के लिए एक्ट्रेस को आपना धर्म बदलकर ईसाई बनना पड़ा. वहीं जब सौतेले पिता का ट्रांसफर हुआ तो लतिका उनके साथ मुंबई आ गईं. यहां से उनकी किस्मत एक नया मोड़ लेने वाली थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लतिका को 1944 की फिल्म 'परख' में मिला मौका| Actress Latika Career
लतिका के पड़ोस में एक कत्थक डांसर रहा करती थीं, जिन्हें देखकर उन्हें एक्ट्रेस बनने का ख्याल आया. लतिका एक दिन उस कत्थक डांसर के साथ मिनर्वा स्टूडियो पहुंची, जहां सोहराब मोदी की नजर उन पर पड़ी. उन्होंने लतिका को ये नाम दिया और साल 1944 में उनकी पहली फिल्म परख रिलीज हुई. इस दौरान एक्ट्रेस गोपीनाथ नाम की फिल्म में राज कपूर और जुगनू में दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ नजर आईं. एक्ट्रेस लतिका ने साल 1949 में मशहूर कॉमेडियन गोप से लव मैरिज कर ली और फिल्मी सफर को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं