तकदीर किसे कहां से कहां ले जाए कुछ कहा नहीं जा सकता. बॉलीवुड में भी एक ऐसे ही लेजेंड्री एक्ट्रेस रहीं. जिनकी जिंदगी घूमते घूमते उन्हें इस ग्लैमर से भरी दुनिया में लेकर आ गई. इस एक्ट्रेस की जिंदगी शुरू हुई तिब्बत से, स्कूली पढ़ाई हुई दार्जिलिंग से और फिर माया नगरी के बुलावे पर तकदीर मुंबई ले आई. जहां उनकी पहचान बनी एक्ट्रेस लतिका (Actress Latika) के रूप में, जिन्होंने बीटाउन के बड़े-बड़े डायरेक्टर और एक्टर्स के साथ काम किया. आइए जानते हैं कौन थीं एक्ट्रेस लतिका.
एक्ट्रेस लतिका का सफर
ऑस्ट्रेलियाई पिता और तिब्बती मूल की लतिका का असल नाम हूंगू लामू था. लतिका जब बहुत छोटी थीं तब ही उनके पिता चल बसे. मां ने दूसरी शादी की तो लतिका को अनाथ आश्रम जाना पड़ा. जिसे एक स्कॉटिश मिशनरी संचालित करती थी. उसमें दाखिले के लिए लतिका को ईसाई बनना पड़ा. बाद में सौतेले पिता का ट्रांसफर मुंबई हुआ तो लतिका भी उनके साथ ही मुंबई आ गई. इस तरह लतिका ने पहली बार मुंबई में कदम रखा. जहां से उनकी तकदीर बदलने वाली थी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लतिका को इस तरह मिला फिल्मों में काम
लतिका जहां रहा करती थीं वहां उनके पड़ोस में एक कथक डांसर रहती थीं. उन्हें देखकर लतिका की भी फिल्मों में काम करने की इच्छा जागी. एक दिन उस कत्थक डांसर के साथ वो मिनर्वा स्टूडियो पहुंची. जहां उन पर सोहराब मोदी की नजर पड़ी. उन्होंने लतिका को यही नाम यानी कि लतिका नाम दिया और साल 1944 में रिलीज हुई फिल्म परख में काम करने का मौका भी दिया. इस दौरान लतिका ने गोपीनाथ नाम की फिल्म में राज कपूर और जुगनू में दिलीप कुमार जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ भी काम किया. 1944 से 1949 तक लतिका ने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग के जौहर दिखाए. साल 1949 में उन्होंने मशहूर कॉमेडी एक्टर गोप से लव मैरिज की और फिल्मों को अलविदा कह दिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं