विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2026

मुंबई के इस फ्लैट में हुई थी हॉरर फिल्म की शूटिंग, 23 साल से पड़ा है सुनसान, कोई रहने को तैयार नहीं

मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी 2003 की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'भूत' के बारे में एक रोचक बात बताई है. मुंबई के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने दर्शकों को बताया कि जिस फ्लैट में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हुई थी.

मुंबई के इस फ्लैट में हुई थी हॉरर फिल्म की शूटिंग, 23 साल से पड़ा है सुनसान, कोई रहने को तैयार नहीं
मुंबई के इस फ्लैट में हुई थी हॉरर फिल्म की शूटिंग

मशहूर निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने अपनी 2003 की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'भूत' के बारे में एक रोचक बात बताई है. मुंबई के रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल 2026 में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान उन्होंने दर्शकों को बताया कि जिस फ्लैट में फिल्म की ज्यादातर शूटिंग हुई थी, वह 2002 से आज तक खाली है. लोग वहां रहने से डरते हैं.'भूत' फिल्म में अजय देवगन और उर्मिला मातोंडकर मुख्य भूमिका में थे. यह कहानी एक ऐसे कपल की है जो एक अपार्टमेंट में शिफ्ट होते हैं, लेकिन वहां कुछ डरावनी घटनाएं होने लगती हैं. 

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 ने शाहरुख खान से छीन लिया उनका हक, 30 साल बाद बदला किंग खान की फिल्म के शो का टाइम

20 साल से फ्लैट पड़ा है खाली

राम गोपाल वर्मा ने बताया कि उन्होंने फिल्म को सिर्फ 30 दिनों में पूरा कर लिया, क्योंकि ज्यादातर शूटिंग मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स में एक ही फ्लैट में की गई थी. उन्होंने कहा, "फिल्म 2002 में शूट हुई थी. 20 साल से ज्यादा हो गए हैं और आज भी वह फ्लैट खाली पड़ा है! फिल्म 'भूत' की रिलीज होने के बाद यह काफी फेमस हो गया था और अब कोई भी उस अपार्टमेंट में रहना नहीं चाहता."

फिल्म के लिए क्यों चुना अपार्टमेंट

राम गोपाल वर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने एक हवेली की बजाय अपार्टमेंट को चुना, क्योंकि यह आम लोगों के लिए ज्यादा रियल लगता है. उर्मिला मातोंडकर को इस रोल के लिए उन्होंने इसलिए चुना क्योंकि 'रंगीला' के गाने 'हाय रामा' में उनका एक एक्सप्रेशन उन्हें बहुत पसंद आया था. 'भूत' में नाना पाटेकर, रेखा, फरदीन खान और तनुजा जैसे कलाकार भी थे. 'भूत' बॉक्स ऑफिस पर कामयाब रही और उर्मिला को उनके परफॉर्मेंस के लिए खूब तारीफ मिली.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhoot, Movie Bhoot, Ram Gopal Varma, Urmila Matondkar, Nana Patekar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com