विज्ञापन

2026 की सबसे सस्ती हॉरर मूवी, 9 करोड़ में कमाए 1600 करोड़, 20 दिन में हुई शूट, वीकेंड पर देखने से पहले BTS फोटो में पूरी कहानी

वीकेंड पर मिस मत करना 9 करोड़ के बजट में 1600 करोड़ कमाने वाली हॉरर मूवी Obsession, 20 दिन मे हुई शूट, एक बार जरूर देखें ये BTS फोटो

2026 की सबसे सस्ती हॉरर मूवी, 9 करोड़ में कमाए 1600 करोड़, 20 दिन में हुई शूट, वीकेंड पर देखने से पहले BTS फोटो में पूरी कहानी
2026 की सबसे सस्ती मूवी Obsession की BTS फोटो
IMDb
नई दिल्ली:

2026 का साल हॉरर सिनेमा के लिए यादगार साबित हो रहा है. इस साल की पॉपुलर फिल्म 'Obsession' न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है, इसने यह साबित भी कर दिया है कि शानदार फिल्म के लिए बड़े बजट की जरूरत नहीं. बस अच्छी कहानी और क्रिएटिविटी काफी है. 26 साल के यूट्यूबर-डायरेक्टर Curry Barker ने इस फिल्म की कहानी लिखी है. इसका डायरेक्शन किया है. इसकी एडिटिंग भी उन्होंने ही की है. फिल्म का बजट 7.5 लाख से 10 लाख डॉलर (लगभग 7-9 करोड़ रुपये) के बीच है. लेकिन फिल्म दुनियाभर में 17 करोड़ डॉलर (करीब 1634 करोड़ रुपये) से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ऑब्सेशन की कहानी

'Obsession' की कहानी एक साधारण क्लर्क बेयर की है, जो अपनी क्रश निक्की को लेकर दीवाना है. बस उसी के जुनून में ‘वन विश विलो' का इस्तेमाल करता है. यानी एक ऐसा जादू जिससे इच्छा तो पूरी हो जाती है, लेकिन इसके साथ कुछ खतरनाक भी होता है. शुरू में लगता है कि सब अच्छा हो रहा है. विश पूरी हो रही है, लेकिन धीरे-धीरे निक्की का प्यार पागलपन और हिंसा में तब्दील हो जाता है. सुपरनैचुरल हॉरर, साइकोलॉजिकल थ्रिलर और रिलेशनशिप ड्रामा का ये कॉकटेल अंत आते-आते दर्शकों के होश गुम कर देता है. Inde Navarrette की एक्टिंग कमाल की है. जो एक प्यारी लड़की से खतरनाक किरदार में तब्दील हो जाती हैं. हर फ्रेम में वह अलग नजर आती हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

BTS फोटो और शूटिंग का राज

इंस्टाग्राम पर जारी BTS फोटो में फिल्म की टीम को फेक ब्लड से सने हुए देखा जा सकता है. समझा जा सकता है कि बड़े-बड़े घाव, प्रैक्टिकल मेकअप और लो-टेक इफेक्ट्स ने फिल्म को कैसे असली डरावना लुक दिया. डायरेक्टर Curry Barker ने बताया कि फिल्म सिर्फ 20 दिनों में शूट हुई, ज्यादातर लोकेशन्स लॉस एंजेलिस के आसपास थे. महंगे CGI के बजाय प्रैक्टिकल इफेक्ट्स पर जोर दिया गया. प्रैक्टिकल इफेक्ट्स वाली हॉरर फिल्मों का इन दिनों वैसे भी ट्रेंड है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कास्ट और क्रू ने बताया कि शूटिंग के दौरान कई सीन इतने इंटेंस थे कि खुद एक्टर्स डर जाते थे. फेक ब्लड, प्रॉप्स और मेकअप आर्टिस्ट्स की मेहनत ने फिल्म को हाई-बजट लुक दिया बिना खर्च बढ़ाए. दिलचस्प यह है कि टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में मिडनाइट मैडनेस प्रीमियर के बाद फोकस फीचर्स ने 15 मिलियन डॉलर (143 करोड़ रुपये) में फिल्म खरीदी, जो एक इंडी फिल्म के लिए रिकॉर्ड डील थी.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉक्स ऑफिस पर धमाल

15 मई 2026 को रिलीज हुई फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में 17.2 मिलियन डॉलर कमाए. दूसरे वीकेंड में यह बढ़कर 23.9 मिलियन हो गया. हॉरर जॉनर में ऐसा कम ही देखा जाता है कि बढ़ते दिनों के साथ फिल्म के कलेक्शन में भी इजाफा होता जाए. लेकिन इस फिल्म के साथ ऐसा हो रहा है और ये सिलसिला लगातार बना हुआ है. बॉक्स ऑफिस मोजो डॉट कॉम के मुताबिक, इस समय फिल्म दुनियाभर में 171 मिलियन डॉलर (17.10 करोड़ डॉलर) की कमाई कर चुकी है. Rotten Tomatoes पर 95-96% स्कोर के साथ दर्शक इसे 'साल की सबसे डरावनी फिल्म' बता रहे हैं.

'Obsession' फिल्म ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया है कि फिल्मों पर पैसा मत लगाओ, दिमाग लगाओ.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com