विज्ञापन

अक्षय-शाहिद संग किया काम, बोनी कपूर-सतीश कौशिक पर लगाए इल्जाम, हीरो छोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट से की शादी, एक्ट्रेस को पहचाना?

एक एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री पर आरोप लगाया कि कई बार शूट किया गया रोल या गाना फाइनल कट से हटा दिया जाता है और ऐसे फैसले एक्टर्स के कंट्रोल में नहीं होते, जिससे मेहनत के बावजूद उनका काम स्क्रीन पर नजर नहीं आता

अक्षय-शाहिद संग किया काम, बोनी कपूर-सतीश कौशिक पर लगाए इल्जाम, हीरो छोड़ चार्टर्ड अकाउंटेंट से की शादी, एक्ट्रेस को पहचाना?
फिल्म इंडस्ट्री पर एक्ट्रेस का आरोप

बॉलीवुड की दुनिया दूर से जितनी चमकदार और सपनों जैसी लगती है, अंदर की कहानी उतनी ही अलग और कई बार चौंकाने वाली होती है. बड़े पर्दे पर नजर आने वाले चेहरे, गाने और ग्लैमर के पीछे बहुत कुछ ऐसा भी होता है जो दर्शकों तक नहीं पहुंचता. अब 43 साल की एक एक्ट्रेस ने अपने करियर से जुड़े ऐसे ही एक्सपीरियंस शेयर किए हैं, जो इस इंडस्ट्री की सच्चाई दिखाते हैं. अक्षय कुमार, शाहिद कपूर और गोविंदा जैसे बड़े सितारों के साथ काम करने के बावजूद उन्हें कई बार वो पहचान नहीं मिल पाई जिसकी उम्मीद थी. उन्होंने साफ कहा कि फिल्मों में सब कुछ हमारे हाथ में नहीं होता.

कौन हैं वो एक्ट्रेस?

ये एक्ट्रेस हैं आरती छाबड़िया. उन्होंने इंटरव्यू में बताया कि कई फिल्मों में उनका रोल शूट होने के बाद काट दिया गया या छोटा कर दिया गया. उनके मुताबिक ये सिर्फ एक फिल्म की बात नहीं थी, बल्कि कई प्रोजेक्ट्स में ऐसा हुआ. उन्होंने कहा कि जब मेहनत करने के बाद भी काम पूरा नजर नहीं आता, तो ये दिल को जरूर चुभता है.

प्रोड्यूसर-डायरेक्टर के फैसलों पर कही ये बात

Latest and Breaking News on NDTV

आरती ने एक फिल्म का जिक्र करते हुए बताया कि उसमें बोनी कपूर प्रोड्यूसर थे और सतीश कौशिक डायरेक्टर थे. उन्होंने कहा कि कई बार ऐसे फैसले क्यों लिए जाते हैं, ये एक्टर्स को पता नहीं होता. उन्होंने साफ कहा, 'हम एक्टर्स हमेशा प्रोड्यूसर के फैसले का सम्मान करते हैं और मुझे कोई पछतावा नहीं है.' उन्होंने ये भी बताया कि उस फिल्म में करीना कपूर खान लीड रोल में थीं.

कई फिल्मों में हुआ ऐसा, फिर भी नहीं किया अफसोस

आरती ने आगे बताया कि ‘पार्टनर', ‘आवारा पागल दीवाना' और ‘शूटआउट एट लोखंडवाला' जैसी फिल्मों में भी उनके रोल अलग-अलग वजहों से काट दिए गए या छोटे कर दिए गए. कई बार उनका रोल कैमियो बनकर रह गया या फाइनल कट में और कम हो गया. हालांकि उन्होंने कहा कि अगर फिल्म हिट होती है तो वही सबसे बड़ी बात होती है और उन्हें इससे कोई अफसोस नहीं है.

अब लाइमलाइट से दूर, नई जिंदगी में खुश

लगातार ऐसे एक्सपीरियंस के बाद आरती ने फिल्मों से दूरी बना ली. साल 2019 में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट से शादी की और अब अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दे रही हैं. हाल ही में मां बनने के बाद उनकी जिंदगी में नई खुशियां आई हैं और अब वो अपनी इस नई जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं.

यह भी पढ़ें: 20 साल की उम्रे में पापा ऋतिक रोशन जैसा दिखने लगा है रेहान, सुजैन ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट, फैंस बोले- बॉलीवुड के लिए तैयार

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aarti Chabria, Actress Aarti Chabria, Aarti Chabria Photo, Aarti Chabria Instagram, Aarti Chabria Movies
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com