विज्ञापन

20 साल की उम्र में पापा ऋतिक रोशन जैसा दिखने लगा है रेहान, सुजैन ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट, फैंस बोले- बॉलीवुड के लिए तैयार

सुजैन खान ने अपने बेटे रेहान रोशन के 20वें जन्मदिन पर बेहद भावुक अंदाज में उसे शुभकामनाएं दी हैं. 28 मार्च को शेयर किए गए एक खास वीडियो मोंटाज में उन्होंने बेटे के बचपन से लेकर अब तक के खूबसूरत पलों को संजोया.

20 साल की उम्र में पापा ऋतिक रोशन जैसा दिखने लगा है रेहान, सुजैन ने शेयर किया बर्थडे पोस्ट, फैंस बोले- बॉलीवुड के लिए तैयार
20 साल के हुए ऋतिक रोशन के बेटे रेहान

सुजैन खान ने अपने बेटे रेहान रोशन के 20वें जन्मदिन पर बेहद भावुक अंदाज में उसे शुभकामनाएं दी हैं. 28 मार्च को शेयर किए गए एक खास वीडियो मोंटाज में उन्होंने बेटे के बचपन से लेकर अब तक के खूबसूरत पलों को संजोया. इस वीडियो में जहां रेहान गिटार बजाते नजर आए, वहीं बचपन की क्यूट तस्वीरें भी दिल छू लेने वाली थीं. सुजैन ने अपने बेटे को 'मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद' बताते हुए लिखा कि वह आज जिस इंसान के रूप में सामने आया है, उस पर उन्हें बेहद गर्व है.

मां के प्यार में डूबा खास मैसेज

सुजैन ने अपने पोस्ट में बेटे के लिए ढेर सारा प्यार जताया. उन्होंने लिखा कि मां बनने की सबसे बड़ी खुशी उन्हें रेहान और रिदान रोशन की वजह से मिली है. “रे माय जान… तुम मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा आशीर्वाद हो… तुम्हें इस मुकाम पर देखकर मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं,”. इस तरह के भावुक शब्दों के साथ उन्होंने बेटे को 20वें दशक में कदम रखने की बधाई दी.

पोस्ट में सुसैन ने अपने परिवार की झलक भी दिखाई, जिसमें उनके पिता संजय खान और दिवंगत मां जरीन खान के साथ रेहान की तस्वीरें शामिल थीं. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इसे खूब पसंद कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: रेखा का जिगरी दोस्त, जिसने अमिताभ बच्चन के स्टारडम को दी थी चुनौती, श्रीदेवी- जया के साथ दी हिट फिल्में, नेटवर्थ में भी बिग बी से नहीं है कम

अलग होने के बाद भी मजबूत रिश्ता

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि सुसैन खान और ऋतिक रोशन बचपन के दोस्त रहे और 2000 में शादी के बंधन में बंधे थे. हालांकि, 14 साल बाद 2014 में दोनों ने तलाक ले लिया, जिसने फैंस को चौंका दिया था. तलाक के बाद भी दोनों अपने बच्चों की परवरिश मिलकर कर रहे हैं और अक्सर साथ नजर आते हैं. जहां ऋतिक इस समय सबा आजाद को डेट कर रहे हैं, वहीं सुसैन अर्सलान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं. खास बात यह है कि दोनों कपल्स के बीच अच्छा बॉन्ड है और कई बार वे साथ में छुट्टियां मनाते हुए भी दिखते हैं.
 

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
Chief Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sussanne Khan, Hrehaan Roshan, Hrithik Roshan, Sussanne Khan Son, Hrehaan Khan Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com