विज्ञापन
This Article is From Oct 09, 2021

इस बच्चे को पहचानने में बड़े-बड़े धुरंधरों के छूटे पसीने, बॉलीवुड का सबसे बिजी स्टार है ये बच्चा...आपने पहचाना?

एक बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो आज के समय में बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा है और जिसकी हर फिल्म करोड़ों में कमाई करती है.

इस बच्चे को पहचानने में बड़े-बड़े धुरंधरों के छूटे पसीने, बॉलीवुड का सबसे बिजी स्टार है ये बच्चा...आपने पहचाना?
बॉलीवुड का सबसे बिजी स्टार है ये बच्चा
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों के बारे में जानने के लिए बॉलीवुड लवर्स बहुत उत्सुक रहते हैं. वे इनके बारे में हर एक छोटी से लेकर बड़ी जानकारी रखना चाहते हैं. लोग यह बात जानने में बहुत दिलचस्पी रखते हैं कि उनके चहेते सितारे की लाइफस्टाइल कैसी है, वे कहां घूमने जाते हैं, उनकी अपकमिंग फिल्में कौन सी है और वे बचपन में कैसे दिखा करते थे. इस तरह की तमाम बातें जानने के लिए लोग बहुत एक्साइटेड रहते हैं. ऐसे में एक बच्चे की ब्लैक एंड व्हाइट फोटो इस समय सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है, जो आज के समय में बॉलीवुड का चमकता हुआ सितारा है.

jf6lq6hg

पहचाना क्या आपने? यदि नहीं, तो बता दें कि फोटो में नजर आने वाला यह बच्चा और कोई नहीं बल्कि खिलाड़ी कुमार यानी कि अक्षय कुमार हैं. जी हां, अक्षय कुमार की ये बचपन की फोटो लोगों को खासा पसंद आ रही है और वे इस फोटो को देखने के बाद नाम गेस करने में लगे हुए हैं. हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने पहली नजर में ही अभिनेता को पहचान लिया है.

आज के समय में अक्षय कुमार बॉलीवुड के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में से एक हैं. अक्षय एक साल में कई फिल्में करते हैं और उनकी सभी फिल्में करोड़ों में कमाई करती है. आने वाले समय में भी अक्षय कुमार कुछ बेहतरीन फिल्मों जैसे अतरंगी रे, पृथ्वीराज चौहान, सूर्यवंशी, रामसेतु और बच्चन पांडे में दिखाई देने वाले हैं. आखिरी बार अक्षय कुमार को बेल बॉटम में देखा गया था. 

Review वीडियो को भी देखें : A Quiet Place Part II' Review: लौट आए आवाज सुनकर शिकार करने वाले जानवर, जानें कैसी है Emily Blunt की फिल्म

लेखक के बारे में
img
शिखा यादव
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Akshay Kumar Photo, Akshay Kumar Childhood Photo, Akshay Kumar Unseen Photos, Akshay Kumar Viral Video, Akshay Kumar Video, Rajiv Bhatia, Bollywood Quiz
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com