कई एक्टर्स ने बतौर चाइल्ड एक्टर सिनेमा में डेब्यू किया. उनमें से कुछ आगे भी इंडस्ट्री का हिस्सा बने रहे, जबकि कुछ गुमनाम हो गए और इंडस्ट्री छोड़ दी. काजोल की गोद में गुलाबी और सफेद रंग की फ्रॉक में यह लड़की आपको याद है? आप शायद उसका नाम नहीं जानते होंगे, लेकिन आज वह खुद इंडस्ट्री में एक मशहूर नाम है. ऊपर दी गई तस्वीर 1997 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘इश्क' के एक सीन का है. इसमें काजोल, अजय देवगन, जूही चावला और आमिर खान लीड रोल में थे. इस बच्ची की यह पहली फिल्म थी. बाल कलाकार के रूप में इसने सिनेमा के सुपरस्टार्स के साथ काम किया. अपनी अगली फिल्म में वह कमल हासन द्वारा बनाई गई ‘चाची 420' में नजर आई. इस बच्ची का नाम फातिमा सना शेख हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फातिमा सना शेख ने एक बार भारती सिंह के पॉडकास्ट में खुलासा किया था कि वह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘इश्क' में काजोल के साथ नजर आई थीं. बहुत से लोग नहीं जानते लेकिन वह शाहरुख खान की ‘वन टू का फोर' में भी नजर आई थीं.इन बड़े नामों के साथ काम करने के बावजूद, एक ऐसी फ़िल्म थी जिसने उनके करियर को आगे बढ़ाया और रातों रात स्टार बना दिया. वह फिल्म थी 2016 में रिलीज़ हुई ‘दंगल'. इसमें आमिर खान, साक्षी तंवर, सान्या मल्होत्रा जैसे कई कलाकार थे. इस फिल्म में उन्होंने बड़े होने के बाद काम किया. यह एक बायोग्राफिकल स्पोर्ट्स ड्रामा थी जो भारतीय पहलवान गीता फोगट के जीवन पर आधारित थी. गाने, सीन से लेकर परफॉरमेंस तक, फ़िल्म ने आलोचकों की प्रशंसा और प्यार बटोरा. लगभग 70 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फ़िल्म ने 300 करोड़ रुपये से ज़्यादा की कमाई की. Sacnilk द्वारा बताए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में फ़िल्म का नेट कलेक्शन लगभग 387 करोड़ रुपये था. जबकि दुनिया भर में इसने लगभग 2070 करोड़ रुपये कमाए.
वह यशराज बैनर की फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में अमिताभ बच्चन, आमिर खान, कैटरीना कैफ जैसे स्टार्स के साथ नजर आई थीं. फातिमा ने एक बार एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की असफलता के बाद उन्हें दो फिल्मों से निकाल दिया गया था, जिससे उन्हें खुद पर संदेह होने लगा. आज, वह निर्देशक अनुराग बसु को श्रेय देती हैं जिन्होंने उन्हें ‘लूडो' में कास्ट किया और उनका आत्मविश्वास वापस पाने में मदद की. 2023 में उन्हें ‘धक धक' और फिर ‘सैम बहादुर' में उनकी भूमिका के लिए सराहा गया. फिलहाल वह फिल्म ‘मेट्रो…इन दिनों' के लिए काम कर रही हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं