एक्ट्रेस फातिमा सना शेख बॉलीवुड की वर्सेटाइल एक्ट्रेसेज में एक हैं. एक्ट्रेस ने बचपन से ही अपनी परफॉर्मेंस से ये साबित कर दिया था कि वो आगे चलकर काफी अच्छा काम करने वाली हैं. फातिमा साउथ के पॉपुलर स्टार कमल हासन की फिल्म 'चाची 420' और किंग खान की 'वन टू का फोर' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं. इस फिल्म में उन्होंने शाहरुख खान के साथ काम किया था...उस वक्त तो शायद उन्हें अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो किसके सामने हैं...लेकिन जब अहसास हुआ यानी कि आज जब वह बतौर एक्ट्रेस फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री ले चुकी हैं तो जब वो किंग खान से मिली और गलती से छू लिया तो बाद पूरे दिन हाथ ही नहीं धोए. ये बात कोई सुनी सुनाई नहीं...एक्ट्रेस ने खुद बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में ये बात बताई थी.
हम सभी जानते हैं कि एक्ट्रेस फातिमा सना शेख शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैन हैं और इस बात का खुलासा वह कई बार बातचीत के दौरान कर चुकी हैं...लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्ट्रेस एक बार सुपरस्टार शाहरुख खान से मिली थीं और उन्हें छू लिया था और उसके बाद उन्होंने अपने हाथ नहीं धोए....पूरे दिन.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
फातिमा ने बॉलीवुड हंगामा को बताया था कि एक दिवाली पार्टी के दौरान आमिर खान ने उन्हें शाहरुख खान से मिलवाया था. बातचीत के दौरान उन्हें शाहरुख के एक चुटकुले पर हंसी याद आई और उन्होंने उन्हें छू लिया. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्होंने उसके बाद पूरे दिन अपना हाथ नहीं धोया. वाकई एक क्रेजी फैन की निशानी है! वह काफी लकी थीं कि उन्हें अपने फेवरेट स्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म 'वन टू का फोर' में काम करने का मौका मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं