विज्ञापन

इस डायरेक्टर ने 18 की उम्र में शुरू किया हॉरर मूवी का प्रोजेक्ट, 37 में कर सका रिलीज, दो बार रिलीज से कमाए 53 करोड़, अब आ रहा पार्ट 2

ये हॉरर मूवी 2018 में रिलीज हुई और इसके खौफनाक हस्तर ने दर्शकों की सांसें रोक दीं. अब साल 2026 की सबसे खौफनाक और रोमांचक फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है. ये इसी फिल्म का पार्ट 2 है.

इस डायरेक्टर ने 18 की उम्र में शुरू किया हॉरर मूवी का प्रोजेक्ट, 37 में कर सका रिलीज, दो बार रिलीज से कमाए 53 करोड़, अब आ रहा पार्ट 2
लौट रहा है खतरनाक हस्तर, शूटिंग हुई शुरू
नई दिल्ली:

'तुम्बाड़ 2' उन बड़ी फिल्मों में से एक है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं. अब सोहम शाह के साथ नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी भी इस फिल्म से जुड़ गए हैं, जिसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी ज़्यादा बढ़ा दी है. 'तुम्बाड' के साथ सोहम शाह ने वाकई में सिनेमा की एक बेहतरीन मिसाल पेश की थी. जहां इस फिल्म ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और इसे हिंदी की सबसे अच्छी फैंटेसी फोकलोर फिल्मों में से एक माना जाता है, वहीं 2024 में जब इसे दोबारा रिलीज किया गया, तो यह दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली री-रिलीज इंडियन फिल्म बन गई. तब से ही लोग 'तुम्बाड़ 2' का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं और सोहम शाह के इसके ऐलान ने लोगों की दिलचस्पी और बढ़ा दी है. अब आखिरकार वो बड़ा पल आ गया है, क्योंकि फिल्म का मुहूर्त शॉट हो चुका है और शूटिंग शुरू हो गई है.

तुम्बाड़ 2 की शूटिंग हुई शुरू

तुम्बाड़ 2 की शूटिंग हुई शुरू

तुम्बाड़ 2 की शूटिंग शुरू 

इस बात ने ही एक्साइटमेंट काफी बढ़ा दी थी, ऊपर से मुहूर्त शॉट पर प्रोड्यूसर डॉ. जयंतीलाल गड़ा और इंडस्ट्री के दिग्गज बोनी कपूर भी मौजूद रहे. फिल्म की शुरुआती शूटिंग के लिए मुंबई में 7-8 एकड़ का एक बहुत बड़ा सेट बनाया गया है, जो बिल्कुल एक शहर जैसा दिखता है. 'तुम्बाड 2' का निर्देशन आदेश प्रसाद कर रहे हैं और इसकी कमान एक्टर-प्रोड्यूसर सोहम शाह ने अपने बैनर सोहम शाह फिल्म्स के तहत संभाली है. उनके साथ पेन स्टूडियोज के डॉ. जयंतीलाल गड़ा भी जुड़े हैं, जो 'RRR' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं.

1997 में शुरू हुआ था तुम्बाड़ पर काम

तुम्बाड़ फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी. लेकिन आप जानते हैं फिल्म के डायरेक्टर राही अनिल बरवे ने इसकी स्क्रिप्ट पर काम 1997 में 18 साल की उम्र में ही शुरू कर दिया था. 2008 में इसे नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ शूट किया जा रहा था, लेकिन प्रो़ड्यूसर ने हाथ खींच लिए तो फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. 2012 में फिल्म दोबार शूट हुई. लेकिन टीम इससे संतुष्ट नहीं हुई और इसे दोबारा लिखा गया और फिर शूट की गई जो 2015 में खत्म हुई. फिल्म के सीन चार अलग-अलग मॉनसून में शूट किए गए ताकि ये दिखाया जा सके कि तुम्बाड़ में हर समय बारिश होती रहती है. फिल्म की शूटिंग महाराष्ट्र के एक वीरान पड़े गांव में की गई थी.

तुम्बाड़ का बजट और कलेक्शन

तुम्बाड़ में सोहम शाह लीड रोल में नजर आए थे. फिल्म का बजट लगभग 15 करोड़ रुपये बताया गया. फिल्म ने पहली बार रिलीज के समय 15.46 करोज़ रुपये कमाए. इसके बाद इसे फिर से रिलीज किया गया जिसमें इसने धूम मचा दी. तुम्बाड़ ने बॉक्स ऑफिस पर 38 करोड़ रुपये कमाए.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com