अपनी टीचर और दोस्तों के साथ स्कूल यूनिफार्म में दिख रहा ये बच्चा टीवी और फिल्मों का बेहद पसंद किया जाने वाले चेहरा है. इस एक्टर ने अपने दमदार एक्टिंग के साथ शानदार फिजिक के लिए भी खूब सुर्खियां बटोरीं. फीमेल फैंस को इनकी इस कदर दीवान थीं कि बस झलक पाने को लाखों की भीड़ लग जाती थी. सबकुछ ठीक था, लेकिन किस्मत ने साथ नहीं दिया और बेहद कम उम्र में ये दुनिया छोड़ गए. क्या आपने इन्हें पहचाना? फोटो में दिख रहा ये बच्चा बड़ा स्टार रह चुका है.
टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुके ये स्टार और कोई नहीं बल्कि सिद्धार्थ शुक्ला हैं. सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधु टीवी शो के साथ पहचान पाई. इस शो में उनके काम को खूब पसंद किया गया. इसके बाद बिग बॉस सीजन 13 जीत कर वह बेहद पॉपुलर हो गए. बॉलीवुड में उन्होंने हंप्टी शर्मा की दुल्हनिया फिल्म के साथ डेब्यू किया. बिग बॉस में सिद्धार्थ ने दमदार परफॉर्मेंस दी, लेकिन यहां उनके कई दुश्मन भी बनें.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन 9 लोगों से सिद्धार्थ शुक्ला की कभी नहीं बनी
बिग बॉस 13 से सिद्धार्थ का एक डायलॉग बड़ा मशहूर हुआ था. एक बार सिद्धार्थ अपने सभी दुश्मनों को गिनते हुए कहते हैं, '1, 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8... भाड़ में जाओ तुम सब, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता, अकेला हूं, खुश हूं'. बिग बॉस के घर में उनके दुश्मनों में रश्मि देसाई, आसिम रियाज, अरहान खान, हिंदुस्तानी भाऊ, माहिरा शर्मा और पारस छाबड़ा शामिल थे. वहीं शो बालिका वधू में शीतल खंडलाल ने सिद्धार्थ पर डबल मीनिंग जोक्स करने का आरोप लगाया था. जबकि बिग बॉस 14 में बतौर चैलेंजर जब सिद्धार्थ पहुंचे थे, तब उनकी एजाज खान से खूब बहस हुई थी. कहा जाता है कि तोरल रासपुत्रा और सिद्धार्थ की भी कभी नहीं बनी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं