विज्ञापन

जितेंद्र के साथ बैकग्राउंड डांसर, आज उनसे भी बड़ा नाम, 3 दशक का करियर बनाया 341 करोड़ का साम्राज्य

फोटो में जितेंद्र के साथ दिखाई दे रहा लड़का आज उनसे भी बड़ा स्टार बन गया है. कभी बैकग्राउंड डांसर बनकर स्टार्स के साथ डांस करता ये लड़का आज टॉप बॉलीवुड एक्टर है. पहचान पाए?

जितेंद्र के साथ बैकग्राउंड डांसर, आज उनसे भी बड़ा नाम, 3 दशक का करियर बनाया 341 करोड़ का साम्राज्य
बैकग्राउंड डांसर रह चुके हैं अरशद वारसी

बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं जिन्होंने चमक-दमक तक पहुंचने से पहले लंबा संघर्ष किया. किसी ने पर्दे के पीछे असिस्टेंट डायरेक्टर बनकर काम सीखा, तो किसी ने बैकग्राउंड डांसर बनकर इंडस्ट्री में कदम रखा. करण जोहर, वारिन धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरुआत की, जबकि शाहिद कपूर और सुशांत सिंह राजपूत बैकग्राउंड डांसर रहे. इसी कड़ी में एक और नाम जुड़ता है-अरशद वारसी का, जिनकी पुरानी तस्वीर इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और उनके शुरुआती दिनों की झलक दिखा रही है.

जब बैकग्राउंड डांसर थे अरशद वारसी

वायरल हो रही तस्वीर में अरशद वारसी को काले चमकदार कपड़ों में डांस करते देखा जा सकता है. उनके सामने सूट-बूट में दिग्गज अभिनेता जीतेंद्र नजर आ रहे हैं. यह सीन फिल्म आग से खेलेंगे फिल्म का है, जिसे सुभाष घई ने डायरेक्ट किया था. उस वक्त अरशद इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे थे और बैकग्राउंड डांसर के तौर पर छोटे-छोटे मौके मिला करते थे. आज उन्हें ‘सर्किट' जैसे आइकॉनिक किरदार के लिए जाना जाता है, लेकिन यह तस्वीर उनके संघर्ष के शुरुआती दिनों को उजागर करती है.

बचपन का संघर्ष और स्टारडम तक का सफर

अरशद वारसी का जीवन आसान नहीं रहा. कम उम्र में ही उन्होंने अपने माता-पिता को खो दिया, जिसके बाद उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. हालात इतने कठिन थे कि उनकी पढ़ाई भी छूट गई और रहने के लिए घर तक नहीं बचा. ऐसे में उन्होंने छोटे-मोटे काम करके खुद को संभाला. धीरे-धीरे उनका रुझान डांस और फिल्मों की ओर बढ़ा और उन्होंने इसी क्षेत्र में अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया.

यह भी पढ़ें: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी की पत्नी बिग बॉस में आई थी नजर, अंजलि से बनी 'आलिया' नहीं कैटरीना-ऐश्वर्या से कम

संघर्ष के दिनों में अरशद छोटे मंचों पर डांस किया करते थे और फिर फिल्मों में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम मिलने लगा. यह सफर आसान नहीं था, लेकिन उनकी मेहनत और लगन ने उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया. बाद में उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा और अपनी कॉमिक टाइमिंग और अलग अंदाज से दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com