विज्ञापन
This Article is From Jun 05, 2024

कंगना रनौत को जीत की बधाई! बॉलीवुड एक्टर ने बताया मिलना चाहिए कौन सा मंत्रालय

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से अभिनेत्री कंगना रनौत ने जीत का ऐलान सोशल मीडिया पर कर दिया है, जिसके बाद बधाईयों का सिलसिला जारी है.

कंगना रनौत को जीत की बधाई! बॉलीवुड एक्टर ने बताया मिलना चाहिए कौन सा मंत्रालय
कंगना रनौत को केआरके ने दी बधाई
नई दिल्ली:

हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा क्षेत्र से एक्ट्रेस कंगना रनौत भाजपा की टिकट पर जीत हासिल कर ली हैं, जिसका ऐलान उसने सोशल मीडिया पर किया है. दरअसल, एक्ट्रेस ने एक्स अकाउंट पर लिखा, समस्त मंडीवासियों का इस जनाधार, इस प्यार और विश्वास के लिए दिल से आभार. ये जीत आप सभी की है, ये जीत है प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा पर विश्वास की, ये जीत है सनातन की, ये जीत है मंडी के सम्मान की. इस जानकारी को शेयर करते ही फैंस के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है. जबकि सेलेब्स एक्ट्रेस को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. इसी बीच बॉलीवुड एक्टर केआरके यानी कमाल आर खान ने एक्स पर बताया है कि एक्ट्रेस को कौनसी मिनिट्री मिलनी चाहिए. इस पर लोग भी मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

एक्स (ट्विटर) पर शेयर किए गए पोस्ट में केआरके ने लिखा, दीदी कंगना रनौत को इलेक्शन में जीत की बधाई. उन्होंने साबित कर दिया कि वह रियल राजपूत और फाइटर हैं. उन्होंने साबित किया है कि वो हारना जानती ही नहीं. मैं उन्हें सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय संभालते हुए देखना चाहते हैं. 

कंगना रनौत की बात करें तो उन्होंने इंस्टाग्राम पर मां के साथ दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें उनकी मां उन्हें दही चीनी खिलाती हुई नजर आ रही हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो पद्मश्री और बेस्ट एक्ट्रेस के लिए फिल्मपेयर अवॉर्ड से सम्मानित कंगना रनौत बॉलीवुड की क्वीन कही जाती हैं, जिन्होंने क्वीन, चंद्रमुखी 2, कृष 3, मणिकर्णिका और तेजस जैसी फिल्मों में काम किया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kangana Ranaut, Krk, Mandi, Himachal Pradesh, Lok Sabha Election Results 2024
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com