विज्ञापन

The Odyssey Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई द ओडिसी, जानें कैसी है क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलेंड और मैट डेमन की फिल्म

The Odyssey Movie Review: क्रिस्टोफर नोलन निर्देशित द ओडिसी सिनेमाघरों में 17 जुलाई को रिलीज हो गई है, जिसमें टॉम हॉलेंड, जेंडाया, ऐनी हाथवे और मैट डेमन लीड रोल में हैं. पढ़ें द ओडिसी का मूवी रिव्यू और वो भी हिंदी में.

The Odyssey Review In Hindi: सिनेमाघरों में रिलीज हुई द ओडिसी, जानें कैसी है क्रिस्टोफर नोलन, टॉम हॉलेंड और मैट डेमन की फिल्म
The Odyssey Review: द ओडिसी रिव्यू इन हिंदी, आईमैक्स में शूट हुई है क्रिस्टोफर नोलन की मूवी
Instagram
नई दिल्ली:

The Odyssey Review In Hindi: क्रिस्टोफर नोलन की 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2400 करोड़ रुपये के बजट वाली 'द ओडिसी' रिलीज हो गई है. नोलन को 'ओपनहाइमर' और 'टेनेट' और 'बैटमैन' जैसी शानदार फिल्मों के लिए पहचाना जाता है. इस फिल्म को आईमैक्स फॉर्मेट में रिलीज किया गया है और दुनियाभर में सिर्फ 41 सिनेमाघर हैं जिनमें असली आईमैक्स फॉर्मेट इस फिल्म को देखा जा सकेगा. इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हाथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, और शार्लीज थेरॉन लीड रोल में हैं. फिल्म की शूटिंग मोरक्को, ग्रीस, इटली, आइसलैंड, स्कॉटलैंड और अमेरिका समेत छह देशों में की गई है. आइए जानते हैं कैसी है क्रिस्टोफर नोलन की 'द ओडिसी'.

द ओडिसी की कहानी

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म होमर की इसी नाम की किताब पर आधारित है. फिल्म में ओडिसियस की ट्रॉय की जंग जीतने के बाद अपने घर पहुंचने में लगने वाले 10 साल की कहानी को दिखाया गया है. फिल्म दो मोर्चों पर चलती है, एक तरफ ओडिसियस का किस्सा चलता है, दूसरी तरफ ओडिसियस को गए आठ साल हो चुके हैं. राजा का गद्दी खाली है और उसे हासिल करने के लिए उसकी पत्नी पेनेलोपी से शादी करने के लिए लोग कतार में हैं. वहीं ओडेसियस के बेटे को भरोसा है कि उसका पिता वापस आएगा.

यह भी पढ़ें: दुनिया के सिर्फ 41 सिनेमाघरों में देख पाएंगे असली The Odyssey, भारतीयों को देखनी है 2400 करोड़ की फिल्म तो जाना होगा लंदन

यही पूरी फिल्म की कहानी है. इसमें ट्रॉय की ट्रोजन हॉर्स वाली कहानी है, एक आंख वाले शैतान से जंग और फिर एक जादुई चुड़ैल की कहानी भी है. अब ओडेसियस अपने घर क्यों नहीं पहुंच पाता है, रास्ते में क्या होता है और सारे सवालों के जवाब तो फिल्म देखकर मिलेंगे. लेकिन ये फिल्म अपने आप में कमाल है. 5 मिनट के सीन्स छोड़ दें तो फिल्म के कहने ही क्या. कहानी बहुत ही शानदार तरीके से पिरोई गई है.

क्रिस्टोफर नोलन का डायरेक्शन

क्रिस्टोफर नोलन वो डायरेक्टर हैं जिन्हें सिनेमा के परदे पर जादू करने के लिए पहचाना जाता है. अब उन्होंने 16 साल की उम्र में सोचा था कि वो आईमैक्स में फिल्म बनाएंगे. आखिरकार 39 साल बाद उन्होंने अपना ये सपना द ओडिसी से पूरा कर लिया है. फिल्म में रियल लोकेशंस हैं, वीएफएक्स और सीजीआई पर ज्यादा भरोसा नहीं किया है, और बेकार का हो-हल्ला और तामझाम पाला ही नहीं है. फिल्म मलाई की तरह नजर आती है, लोकेशंस अमेजिंग हैं. जहां हिंदी सिनेमा या हॉलीवुड पुराने तामझाम और वीएफएक्स की भेंट चढ़ता जा रहा है, वहीं नोलन ने दिखा दिया है कि एआई की दुनिया में भी इंसानी दिमाग का कोई तोड़ नहीं. लाजवाब निर्देशन है, बेमिसाल.

द ओडिसी में एक्टिंग

फिल्म में कोई एक्टर है ही नहीं, सब कैरेक्टर ही हैं. नोलन को सेट पर डिसिप्लिन और प्रोफेशनलिज्म के लिए पहचाना जाता है. ये बात उनकी फिल्म के कलाकारों में बखूबी नजर भी आती है. हर कलाकार पूरी तरह से अपने किरदार में डूबा है. लेकिन मैट डेमन ने ओडिसियस का जो किरदार किया है उसे लंबे समय तक याद रखा जाएगा. टॉम हॉलैंड ने ओडिसियस के बेटे टेलीमाकस का किरदार किया है, वो उनकी फिल्मोग्राफी में एक और नगीना है. रॉबर्ट पैटिंसन ने भी अच्छा काम किया है. ऐनी हाथवे भी शानदार हैं.

द ओडिसी वर्डिक्ट

क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म मस्ट वॉच है. आज जब डायरेक्टर एक फिल्म बनाने के बाद सोचते हैं कि आगे क्या करें, वहीं क्रिस्टोफर नोलन की दुनिया ही अलग है. ओपनहाइमर के बाद उससे भी शानदार द ओडिसी. अगर आप शानदार फिल्में देखने के शौकीन हैं तो इस फिल्म कतई मिस नहीं करना. अगर आप पिछले कुछ समय से खराब फिल्मों के शिकार हो रहे हैं तो इसे देखकर अपना जायका बदल सकते हैं. इस फिल्म को किसी भी कीमत में छोड़ने का नहीं.

रेटिंग: 4.5/5 स्टार
डायरेक्टर: क्रिस्टोफर नोलन
एक्टर: मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन और एन हाथवे लीड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Odyssey Review, The Odyssey Review In Hindi, The Odyssey, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com