विज्ञापन
This Article is From May 18, 2023

The Kerala Story BO Collection Day 12: विवादों के बीच 'द केरल स्टोरी' ने 12 दिनों में कमा लिए 150 करोड़ से ज्यादा, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

The Kerala Story Box Office Collection Day 12: विवादों से दूर द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन देखने को मिल रहा है, जिसके चलते फिल्म ने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई 12वें दिन कर ली है.

The Kerala Story BO Collection Day 12: विवादों के बीच 'द केरल स्टोरी' ने 12 दिनों में कमा लिए 150 करोड़ से ज्यादा, जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
The Kerala Story Box Office Collection Day 12: 12 दिन में फिल्म ने कमाए 150 करोड़
नई दिल्ली:

The Kerala Story Box Office Collection Day 12: रिलीज के साथ ही विवादों में चल रही द केरल स्टोरी का बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिल रही है. जहां वीकेडेज हो या वीकेंड हर दिन फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है तो वहीं 100 करोड़ के बाद 150 करोड़ का आंकड़ा द केरल स्टोरी ने पार कर लिया है. इसी के चलते आज हम आपको फिल्म द केरल स्टोरी ने 12 दिनों में कितनी कमाई की है इसके बारे में बताएंगे. 

सचनिक के शुरुआती रुझानों के अनुसार,सुदिप्तो सेन की डायरेक्ट की गई फिल्म द केरल स्टोरी ने 12वें दिन 9.80 करोड़ की कमाई की है, जिसके बाद फिल्म ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार करते हुए 156.84 करोड़ की कमाई की है. वहीं इस आंकड़े के बाद फिल्म साल 2023 की 5वीं सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

कमाई की बात करें तो पहले दिन 8.03 करोड़ की ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन 11.22 करोड़ की कमाई की थी, जिसके बाद तीसरे दिन 16.4 करोड़, चौथे दिन 10.07 करोड़ और पांचवे दिन 11.14 करोड़, छठे दिन 12 करोड़, सातवें दिन 12.5 करोड़, आठवें दिन 12.23 करोड़, नौवें दिन 19.50, 10वें दिन 23.75 करोड़, 11वें दिन 10.3 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है. 

गौरतलब है कि द केरल स्टोरी में एक्ट्रेस अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी और सिद्धि इदनानी नजर आ रही हैं. वहीं फिल्म की बात करें तो कहानी के चलते फिल्म का कई जगह विरोध भी देखने को मिल रहा है. हालांकि बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्म बड़ी बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ रही है. 

Airport Traffic: सगाई में न्यूली एंगेज्ड कपल परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने किया Kiss

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Kerala Story, The Kerala Story  collection, The Kerala Story News, The Kerala Story Box Office Collection, The Kerala Story Update, Bollywood News, Bollywood News In Hindi, Ndtv Khabar, Ndtv News In Hindi, Ndtv Hindi, Box Office Collection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com