विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2023

लड़की को पहले हुआ खून के प्यासे पिशाच से प्यार, फिर फंस गई नर भेड़िये के जाल में, आखिर में हुआ ऐसा हाल

अगर आप वैंपायर और एक आम लड़की की लव स्टोरी के बारे में जानना चाहते हैं तो नेटफ्लिक्स पर आप 30 सितंबर तक द ट्विलाइट सागा देख सकते हैं.

लड़की को पहले हुआ खून के प्यासे पिशाच से प्यार, फिर फंस गई नर भेड़िये के जाल में, आखिर में हुआ ऐसा हाल
द ट्विलाइट सागा की कहानी जीत लेगी फैंस का दिल
नई दिल्ली:

वैंपायर और भेड़िए के ट्रैक पर बने सीरियल और फिल्में तो आपने कई देखी होंगी. लेकिन एक फिल्म ऐसी है, जिसके पांच पार्ट्स हैं. वहीं इसके पांचों पार्ट्स और उसकी कहानी लोगों को मुंह जबानी याद है. यह फिल्म द ट्विलाइट है, जो कि एक लड़की बेला की कहानी है, जिसे एक खूनी पिशाच यानी वैंपायर एडवर्ड से प्यार हो जाता है. लेकिन एक पल ऐसा आता है जब वह नर भेड़िए यानी वुल्फ को दिल दे बैठती है. हालांकि शादी उसकी वैंपायर से ही काफी उतार चढ़ाव के बाद होती है. लेकिन आखिर में क्या होता है आइए आपको बताते हैं...

फिल्म ट्विलाइट साल 2008 में आई थी, जिसके अब तक पांच पार्ट्स आ चुके हैं. पहला पार्ट द ट्विलाइट है. दूसरा द ट्विलाइट सागा न्यू मून है. तीसरा पार्ट द ट्विलाइट सागा एक्लिप्स. चौथा पार्ट द ट्विलाइट सागा ब्रेकिंग डाउन पार्ट 1 और पांचवा पार्ट द ट्विलाइट सागा ब्रेकिंग डाउन पार्ट 2 है. इन सभी पार्ट्स को फैंस का प्यार मिला है.

कहानी की शुरुआत 108 साल के वैंपायर एडवर्ड से एक आम लड़की बेला से होती है और दोनों को प्यार हो जाता है. लेकिन एक वुल्फ यानी नर भेड़िया का को भी बेला से प्यार हो जाता है. लेकिन कहानी के आखिर में बेला की शादी एडवर्ड से होती है और वह भी एक वैंपायर बन जाती है. लेकिन वैंपायर बनने से पहले एक बेटी की मां बनती है, जिसमें खास शक्तियां होती है. यह फिल्म 30 सितंबर तक आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Twilight Saga, The Twilight Saga  parts, The Twilight Saga 5 Parts
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com