विज्ञापन
This Article is From Sep 13, 2021

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर पर खुश हो गया था परिवार, भाई सनी कौशल ने किया खुलासा

बॉलीवुड में अक्सर सेलेब्स के रिश्तों को लेकर बातचीत चलती रहती हैं. वहीं पिछले कई दिनों से कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और विक्की कौशल (Vicky Kausha) भी सगाई की झूठी खबर को की वजह से खूब सुर्खियों में बने हुए हैं.

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की सगाई की खबर पर खुश हो गया था परिवार, भाई सनी कौशल ने किया खुलासा
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की सगाई की खबर
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) और अभिनेता विक्की कौशल (Vicky Kaushal) कई दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं. मीडिया में खबर है कि उन्होंने गुपचुप सगाई करली है. दरअसल कुछ समय पहले इंडस्ट्री में ये अफवाह फैली गई थी कि कटरीना और विक्की ने सगाई करली है. हालांकि बाद में विक्की की टीम इस बात को अफवाह कहके खारिज कर दिया था. वहीं उनकी झूठी सगाई को लेकर विक्की कौशल के परिवार की मजेदार प्रतिक्रिया रही थी. विक्की के भाई सनी कौशल ने अपने परिवार के रिएक्शन का खुलासा किया है.

एक फिल्म मैगजीन से विक्की कौशल की बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने अपने परिवार का रिएक्शन बताया है. उन्होंने कहा 'ये उस दिन की बात है जब सुबह विक्की जिम गए हुए थे. जब अफवाह सभी जगह फैलना शुरू हो हुई थी. फिर जैसे ही विक्की जिम से घर वापस आए तो मम्मी और पापा ने उनके खूब मजे लिए और मजाकिया अंदाज में उनसे पूछा अरे यार तेरी सगाई हो गई, मिठाई तो खिला दे. जिसके बाद विक्की ने भी बड़े मजे से उनसे कहा था, जितनी असली सगाई हुई है, उतनी असली ही मिठाई भी खा लो. जिसके बाद परिवार में सबकी जोरदार हंसी फुट पड़ी थी. हम लोगों ने जब ये सुना हंस हंसकर बुरा हाल हो गया था.

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल को हाल ही में शेरशाह की स्क्रीनिंग पर साथ देखा गया था. बता दें कि साल 2019 में कैटरीना और विक्की को साथ में डिनर के दौरान स्पॉट किया गया था. इस दौरान उनकी तस्वीरें वायरल हुई थीं और तभी से दोनों को लेकर अफवाहें उड़ रही हैं. वर्क फ्रंट की बात करें तो कैटरीना कैफ आखिरी बार फिल्म 'भारत' में नजर आई थीं. वो जल्द ही सूर्यवंशी, फोन भूत, जी ले जरा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी. वहीं विक्की कौशल जल्द ही सरदार उधम सिंह, और अश्‍वत्थामा जैसी फिल्मों में दिखेंगे.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vicky Kausha, Vicky Kaushal And Katrina Kaif, Vicky Kaushal Brother, Katrina Engagement, कैटरीना कैफ, Katrina Kaif
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com