विज्ञापन

प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई

नॉर्थ-ईस्ट तनाव और अंतरराष्ट्रीय साजिश पर आधारित यह स्पाई थ्रिलर सीरीज 9 महीने बाद भी ट्रेंड में है. रहस्य, एक्शन और राजनीतिक साजिशों से भरपूर यह सीरीज उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और लगातार बढ़ता सस्पेंस पसंद है.

प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई
प्राइम वीडियो पर 9 महीने पहले आई थी द फैमिली मैन 3 सीरीज
नई दिल्ली:

OTT पर हर हफ्ते लगभग नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. लेकिन इनमें से कुछ ही ऐसी होती हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों और ट्रेंडिंग लिस्ट में अपनी जगह बनाए रख पाती हैं. पिछले 9 महीनों से एक ऐसी ही स्पाई थ्रिलर लगातार ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. 7 एपिसोड की इस सीरीज ने रहस्य, साजिश और एक्शन का ऐसा जाल बुना कि दर्शक आज भी इसकी कहानी को लेकर बातें कर रहे हैं. द फैमिली मैन 3 की कहानी की शुरुआत नॉर्थ-ईस्ट भारत में बढ़ते तनाव से होती है. घटनाओं की परतें खुलती हैं, तो पता चलता है कि कई ताकतवर लोग पर्दे के पीछे एक बड़ा खेल खेल रहे हैं. सीमा पर बढ़ती हलचल, अंतरराष्ट्रीय रक्षा कंपनियों की गतिविधियां और एक खतरनाक मिशन धीरे-धीरे कहानी को और उलझा देते हैं. इसी बीच एक खुफिया एजेंट खुद ऐसे जाल में फंस जाता है, जहां दोस्त और दुश्मन की पहचान करना मुश्किल हो जाता है. हर एपिसोड के साथ नए राज सामने आते हैं और दर्शकों की उत्सुकता बढ़ती जाती है.

कौन है इस मिशन के पीछे?

सीरीज में कई ऐसे किरदार हैं, जिनके असली इरादे अंत तक साफ नहीं होते. कुछ चेहरे मददगार दिखाई देते हैं, लेकिन उनके पीछे छिपे मकसद कहानी को नया मोड़ दे देते हैं. यही वजह है कि दर्शक आखिरी एपिसोड तक अंदाजा नहीं लगा पाते कि असली मास्टरमाइंड कौन है.

ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार,  फिल्म बनाने में झोंके 12 साल

9 महीने बाद भी बरकरार है क्रेज

नवंबर 2025 में रिलीज हुई यह सीरीज आज भी एक्शन और स्पाई थ्रिलर कैटेगरी की लोकप्रिय सीरीज में शामिल है. लंबे समय बाद भी इसका ट्रेंडिंग लिस्ट में बने रहना इसकी दमदार कहानी को दर्शाता है. चलिए आखिरकार अब इस सीरीज से हम पर्दा उठा ही देते हैं. यह कोई और नहीं, बल्कि मनोज बाजपेयी की सबसे कामयाब फ्रैंचाइजी द फैमिली मैन का तीसरा पार्ट है. इस सीरीज को राज और डीके ने बनाया है. द फैमिली मैन 3 को अमेजन प्राइम पर देखा जा सकता है.  

बड़े सितारों से सजी है यह स्पाई थ्रिलर

द फैमिली मैन 3 में जयदीप अहलावत, निम्रत कौर, प्रियामणि, शरद केलकर, शारिब हाशमी, अश्लेषा ठाकुर और वेदांत सिन्हा भी अहम भूमिकाओं में हैं. सीरीज के दूसरे सीजन में मुख्य विलेन के तौर पर सामंथा रुथ प्रभु को लिया गया था. रहस्य, एक्शन और राजनीतिक साजिशों से भरपूर यह सीरीज उन दर्शकों के लिए परफेक्ट है, जिन्हें हर एपिसोड में नया ट्विस्ट और लगातार बढ़ता सस्पेंस पसंद है. शायद यही वजह है कि रिलीज के महीनों बाद भी इसकी चर्चा थमने का नाम नहीं ले रही.

ये भी पढ़ें- 25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
The Family Man Season 3, Amazon Prime, Manoj Bajpayee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com