फैंस लंबे समय से थलपति विजय की 'लियो' के तेलुगू पोस्टर का इंतजार कर रहे थे. शानदार फर्स्ट लुक और अनाउंसमेंट वीडियो के बाद फैन्स फिल्म का पोस्टर देखने के लिए एक्साइटेड थे. अब फाइनली फैन्स का इंतजार खत्म हो गया है. फैन्स इस पोस्टर को देखकर बेहद एक्साइटेड हैं लेकिन विजय उन्हें शांत रहने के लिए कह रहे हैं. उन्होंने कुछ इस अंदाज में फैन्स से अपनी बात कही.
'लियो' का तेलुगु पोस्टर आउट
थलपति विजय-स्टारर 'लियो' का तेलुगू पोस्टर फाइनली रिलीज हो गया है. पोस्टर में विजय किसी सोच में डूबे नजर आ रहे हैं. सॉल्ट एंड पेपर लुक में विजय एक सफेद बैग्राउंड में खड़े हैं और उनकी जैकेट या टीशर्ट पर किसी पहाड़ी इलाके का सीन नजर आ रहा है जहां कोई बर्फ में ऊपर की ओर दौड़ रहा है. पोस्टर कॉम्पलेक्स है लेकिन काफी डिटेल्ड भी है. फिल्म के नाम और क्रेडिट के अलावा इस पर लिखे शब्द हैं, "शांत रहें और युद्ध से बचें".
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
निर्देशक लोकेश कनगराज ने एक्स पर पोस्टर शेयर किया. इसे आप यहां देख सकते हैं:
Keep calm and avoid the battle 🧊#LeoTeluguPoster #LEO 🔥🧊 pic.twitter.com/8fqLMFRT73
— Lokesh Kanagaraj (@Dir_Lokesh) September 17, 2023
क्या है 'लियो' ?
थलपति विजय की 'लियो' 19 अक्टूबर को दुनिया भर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. लोकेश कनगराज के डायरेक्शन में बनी 'लियो' एक एक्शन थ्रिलर है जिसमें थलपति विजय लीड रोल निभा रहे हैं. संजय दत्त, तृषा, अर्जुन सरजा, गौतम मेनन, मिसस्किन और प्रिया आनंद लीड रोल्स में नजर आएंगे. रत्ना कुमार और धीरज वैद्य ने लोकेश कनगराज के साथ स्क्रीनप्ले लिखा है.
फिल्म की एडवांस बुकिंग यूनाइटेड किंगडम में शुरू हो चुकी है. फिल्म का ऑडियो लॉन्च चेन्नई में होगा. रिपोर्टों से पता चलता है कि यह कार्यक्रम 30 सितंबर को नेहरू इंडोर स्टेडियम में होगा. इससे जुड़ी एक ऑफीशियल अनाउंसमेंट जल्द ही की जाएगी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं