विज्ञापन

थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उनसे पहले ये 5 एक्टर्स भी बैठे हुए हैं CM की कुर्सी पर, एक एक्ट्रेस तो थी सिर्फ 24 दिन की मुख्यमंत्री

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK की शानदार जीत ने तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. लंबे समय से साउथ इंडिया में फिल्मों और राजनीति का गहरा कनेक्शन रहा है.

थलापति विजय बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री, उनसे पहले ये 5 एक्टर्स भी बैठे हुए हैं CM की कुर्सी पर, एक एक्ट्रेस तो थी सिर्फ 24 दिन की मुख्यमंत्री
सिनेमा से सत्ता तक,विजय से पहले इन तमिल सितारों ने राजनीति में रचा इतिहास

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय की पार्टी TVK की शानदार जीत ने तमिलनाडु की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है. लंबे समय से साउथ इंडिया में फिल्मों और राजनीति का गहरा कनेक्शन रहा है. यहां सुपरस्टार सिर्फ पर्दे के हीरो नहीं होते, बल्कि लोग उन्हें अपने परिवार का हिस्सा मानने लगते हैं और अक्सर पूजने भी लगते हैं मानते हैं. यही वजह है कि कई बड़े एक्टर और फिल्मी चेहरे राजनीति में आए और मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे. विजय की जीत ने एक बार फिर तमिलनाडु के लोगों का वही प्यार जाहिर कर दिया है. जिसके साथ शायद बदलाव की उम्मीद भी जुड़ती है. इस मौके पर जानते हैं उन सितारों के बारे में जिन्होंने विजय से पहले फिल्मों से निकलकर राजनीति में इतिहास रचा.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की अकेलापन और शराब की लत की कहानी, मौसमी चटर्जी ने खोली सच्चाई

NTR: फिल्मों के देवता से बने आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

एनटी रामाराव यानी NTR तेलुगु सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में गिने जाते हैं. उन्होंने कई फिल्मों में भगवान राम और कृष्ण जैसे किरदार निभाए. जिससे लोगों के बीच उनकी खास छवि बन गई. साल 1982 में उन्होंने तेलुगु देशम पार्टी बनाई और देखते ही देखते राजनीति में छा गए. 1983 से 1995 के बीच वो चार बार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री बने. NTR को साउथ में फिल्मी स्टार से बड़े नेता बनने का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है.

MGR: तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय नेता

एमजी रामचंद्रन यानी MGR तमिल फिल्मों के सुपरस्टार थे. उनकी फिल्मों में गरीबों की मदद करने वाले किरदार लोगों को खूब पसंद आते थे. राजनीति में आने के बाद भी उनकी वही छवि बनी रही. उन्होंने AIADMK पार्टी बनाई और 1977 में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने. MGR अपने निधन तक सत्ता में रहे और आज भी तमिलनाडु की राजनीति में उनका नाम सम्मान से लिया जाता है.

जानकी रामचंद्रन: सिर्फ 24 दिन की सरकार लेकिन इतिहास में दर्ज नाम

MGR की पत्नी जानकी रामचंद्रन भी फिल्मों से जुड़ी रही थीं. MGR के निधन के बाद वो 1988 में तमिलनाडु की मुख्यमंत्री बनीं. हालांकि उनका कार्यकाल सिर्फ 24 दिनों का रहा. लेकिन वो राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं और इतिहास का हिस्सा बन गईं.

जयललिता: सुपरस्टार एक्ट्रेस से बनीं ‘अम्मा'

जयललिता ने फिल्मों से अपनी पहचान बनाई और बाद में राजनीति में कदम रखा. MGR के बाद उन्होंने AIADMK की कमान संभाली और 1991 में पहली बार मुख्यमंत्री बनीं. जयललिता छह बार तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं. लोग उन्हें प्यार से ‘अम्मा' कहते थे. उन्होंने लंबे समय तक तमिल राजनीति पर मजबूत पकड़ बनाए रखी.

करुणानिधि: फिल्मों की कहानी लिखने वाले नेता

एम करुणानिधि अभिनेता नहीं थे. लेकिन उनका सिनेमा से गहरा रिश्ता था. वो फिल्मों के मशहूर लेखक और स्क्रिनप्ले राइटर रहे. बाद में उन्होंने राजनीति में बड़ा नाम कमाया और पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बने. करुणानिधि को उनकी शानदार लेखनी और तेज राजनीतिक समझ के लिए याद किया जाता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thalapathy Vijay, Thalapathy Vijay Election Victory Tamil Nadu, South Indian Actors Turned Chief Ministers, NTR Political Career And Movies, MGR
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com