विज्ञापन
This Article is From Dec 04, 2017

'फुकरे रिटर्न्स' की टीम ने की मेट्रो की सवारी, कुछ ऐसे फुकरापंती करते दिखे सभी

फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) ने मुंबई मेट्रो की सवारी की.

'फुकरे रिटर्न्स' की टीम ने की मेट्रो की सवारी, कुछ ऐसे फुकरापंती करते दिखे सभी
'फुकरे रिटर्न्स' की टीम
मुंबई: फिल्म 'फुकरे रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए हनी (पुलकित सम्राट), चूचा (वरुण शर्मा), लाली (मनजोत सिंह) और भोली पंजाबन (ऋचा चड्ढा) ने मुंबई मेट्रो की सवारी की. फिल्म की टीम अंधेरी मेट्रो स्टेशन पर पहुंची, जहां सभी ने मेट्रो में सफर किया. फुकरे रिटर्न्स की टीम मुंबई और दिल्ली की सड़कों पर जमकर फिल्म का प्रमोशन कर रही है. यह फिल्म 2013 की फुकरे का सीक्वल है.

पढ़ें: 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम ने दिल्ली की सड़कों पर की फुकरापंती!

वही फिल्म के गीत 'महबूबा', 'पह गया खल्लारा' और 'इश्क दे फन्नीयार', 'तू मेरा भाई नहीं है' को सुनने के बाद अब फैन्स बेसब्री से फिल्म का इंतजार कर रहे हैं.  इस फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले फरहान अख्तर और रितेश सिंधवानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. मृदिप सिंह लांबा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 8 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. पिछले महीने के आखिरी दिनों में सभी एक्टर्स दिल्ली में भी पहुंचे थे, जहां सभी ने फुकरा स्पॉट पहुंचकर जमकर मस्ती की थी.

VIDEO: फिल्‍म 'फुकरे रिटर्न्स' की टीम से खास मुलाकात

बता दें कि 'फुकरे' की कहानी दिल्ली पर आधारित है, और जैसा कि हमने पहले भाग में देखा है. लड़के दिल्ली में आम लेकिन मशहूर भोजन छोले भटूरे का लुत्फ उठाया था. इस बार फिल्म में वे कई और स्थानों पर जाएंगे, लेकिन फिल्म की रिलीज से पहले एक क्रिएटिव कैंपेन के तहत इन कलाकरों ने शहर के अन्य सभी प्रसिद्ध स्थलों का दौरा किया था.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fukrey Returns, Mumbai Metro, Pulkit Samrat, Richa Chadda
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com