बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया एक्टिंग के साथ-साथ अपनी स्टाइलिश अदाओं के लिए भी खास पहचान रखती हैं. एक्ट्रेस नियमित अंतराल पर अपनी स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैन्स के बीच साझा करती हैं. तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने अब फिर से एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो लहंगा पहने बेहद खुश नजर आ रही हैं. तारा सुतारिया का यह वीडियो हमेशा की तरह फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और वो वीडियो पर अपने-अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि वो नीले रंग का लहंगा पहन झूमकर नाचती दिख रही हैं. तारा इस दौरान बेहद खूबसूरत दिख रही हैं. तारा सुतारिया के वीडियो को कुछ ही समय में हजारों व्यूज मिल चुके हैं. वीडियो के कैप्शन में तारा ने लिखा है: "त्योहारों के इस मस्ती भरे मौसम के लिए तैयार हो जाएं." तारा सुतारिया के वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, 'ब्यूटीफुल'. वहीं दूसरे शख्स ने लिखा है: 'अमेजिंग'.
तारा सुतारिया (Tara Sutaria) के वर्कफ्रंट की बात करें तो जल्द ही 'एक विलेन 2', 'तड़प' और 'हीरोपंती 2' जैसे फिल्मों में नजर आएंगी. तारा सुतारिया को सिंगिंग का भी बहुत शौक है. फिल्मों में आने से पहले वो 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' जैसे टीवी शो में अपने हुनर का जलवा बिखेर चुकी हैं. इसके अलावा एक्ट्रेस डिज्नी चैनल के शो 'बिग बड़ा बूम', 'सुइट लाइफ ऑफ करण', 'कबीर' और 'ओए जस्सी' जैसे शो में भी काम कर चुकी हैं.
यह वीडियो भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं