विज्ञापन
This Article is From Sep 23, 2017

जब इस डायरेक्टर ने काजोल की मम्मी को मार दिया था थप्पड़

तनूजा आज 74 साल की हो गई हैं, और उन्होंने बॉलीवुड में लंबा और कामयाबी भरा सफर तय किया है

जब इस डायरेक्टर ने काजोल की मम्मी को मार दिया था थप्पड़
तनुजा, काजोल और शोभना समर्थ
  • बहन नूतन के साथ की करियर की शुरुआत
  • टीवी सीरियल में भी आईं नजर
  • काजोल की मम्मी हैं तनुजा
नई दिल्ली: तनुजा आज 74 साल की हो गई हैं, और बॉलीवुड में एक लंबा सफर तय कर चुकी हैं. लेकिन अभी तक वे एक्टिव हैं और कुछ दिन पहले ही वे टीवी पर आरंभ सीरियल में भी नजर आई थीं. तनुजा नूतन की छोटी बहन हैं और शोभना समर्थ की बेटी. शोभना ने बड़ी बेटी नूतन को हमारी बेटी (1950) से लॉन्च किया था और इस फिल्म में तनुजा बाल कलाकर के रोल में थी. उसके बाद वे 1960 में फिर अपनी बहन नूतन के साथ छबीली में दिखीं. लेकिन इन दोनों ही फिल्मों से उनकी किस्मत नहीं चल सकी. फिर उन्होंने विदेश भेज दिया गया. 
 
यह भी पढ़ेंः Exclusive: क्‍या ऑस्‍कर में जाने वाली 'Newton' इस इरानी फिल्‍म की नकल है?

फिर तनुजा को किदार शर्मा की ‘हमारी याद आएगी (1961)’ फिल्म मिली. लेकिन बड़ी बहन नूतन से उलट तनुजा थोड़ी चुलबुली थीं और सेट पर खूब मस्ती करती रहती थीं. फिर वे ठहरीं शोभना समर्थ की बेटी और नूतन की बहन, इसलिए उनका दिमाग सातवें आसमान पर रहता था. उन्हें सीरियस सीन करना था, लेकिन वे सीरियस नहीं हो पा रही थीं. इससे तंग आकर डायरेक्टर किदार शर्मा झुंझला गए, और कहा जाता है कि उन्हें तनुजा के झापड़ रसीद कर दिया. शायद इसी थप्पड़ की वजह से तनुजा अपने करियर में सफलता की पायदान पर चढ़ीं तो यह सफर फिर रूका नहीं.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tanuja Birthday
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com