विज्ञापन

आमिर खान से 3 इंच लंबी होने की वजह से फिल्म से निकाल दी गई ये एक्ट्रेस, नेपाल के पीएम की नातिन बनी हीरोइन, फिल्म हुई हिट

आमिर खान की ये फिल्म साल 1999 में रिलीज हुई थी. ये फिल्म उस साल की चर्चित फिल्म में से एक थी. इसने 14 करोड़ रुपये में 35 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस किया था.

आमिर खान से 3 इंच लंबी होने की वजह से फिल्म से निकाल दी गई ये एक्ट्रेस, नेपाल के पीएम की नातिन बनी हीरोइन, फिल्म हुई हिट
हाइट की वजह से आमिर की फिल्म से हुई बाहर
Social Media
नई दिल्ली:

9 जुलाई, 1999 में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म ‘मन' आज भी रोमांटिक ड्रामा पसंद करने वालों की फेवरेट लिस्ट में से एक है. देव आनंद की क्लासिक फिल्म ‘मेरी सूरत तेरी आंखें' से इंस्पायर्ड इस फिल्म में आमिर खान और मनीषा कोइराला लीड रोल में थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि फिल्म की लीड हीरोइन के तौर पर मनीषा कोइराला पहली पसंद नहीं थीं. इस फिल्म के लिए दो दमदार एक्ट्रेसेज को करीब करीब साइन कर ही लिया गया था लेकिन आखिर में दोनों ही फिल्म से बाहर हो गईं.

हाइट की वजह से रिजेक्ट हुई तब्बू!

मन नाम से आई इस फिल्म में आमिर खान के साथ तब्बू की जोड़ी बनने वाली थी. एक्ट्रेस को फाइनल किया जाना लगभग तय था लेकिन बीच में आ गई हाइट. Imdb पर दी गई जानकारी के मुताबिक तब्बू की हाइट आमिर खान से तीन इंच ज्यादा थी. वहीं फिल्म के डायरेक्टर इंद्र कुमार चाहते थे कि हीरोइन हीरो से ज्यादा लंबी ना हो. बस इसी वजह से तब्बू का नाम फिल्म से कट गया. तब्बू के बाहर होने के बाद फिल्म में आईं मनीषा कोइराला. मनीषा ने देविका का किरदार बखूबी निभाया. फैन्स को आमिर के साथ मनीषा की केमिस्ट्री खूब पसंद आई.

मन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

मन फिल्म जब थियेटर्स में आई तो इसने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया था. महज 14 करोड़ रुपये में बनी इस फिल्म ने साल 1999 में 35.45 करोड़ रुपये की कलेक्शन की थी. फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में बात करें तो फिल्म में आमिर खान, मनीषा कोइराला के अलावा अनिल कपूर, शर्मिला टैगोर, रानी मुखर्जी, नीरज वोरा अहम किरदारों में नजर आए थे. 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत के ऑन स्क्रीन भाई को कीड़े ने काटा, तेज बुखार और सांस लेने में हुई तकलीफ, तुरंत ले जाया गया अस्पताल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mann Movie, Aamir Khan, Tabbu, Entertainment, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com