विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2020

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापूजी ने उड़ाई जेठालाल की नींद, लापता हुए चंपक लाल

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के आने वाले एपिसोड में जेठा लाल अपने पिता के बारे में सोचकर काफी परेशान दिख रहे हैं.

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: बापूजी ने उड़ाई जेठालाल की नींद, लापता हुए चंपक लाल
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: जेठा लाल इन दिनों अपने बापूजी को लेकर हैं परेशाान
  • जेठा लाल इन दिनों नींद में बुरे सपने को लेकर काफी टेंशन में है
  • जेठा लाल ने चंपल लाल को ढूढने के लिए निकाली खास तरकीब
  • जेठा लाल टप्पू के साथ मिलकर करेंगे बापूजी की तलाश
नई दिल्ली:

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' के आने वाले एपिसोड में जेठा लाल (Jetha Lal) अपने पिता के बारे में सोचकर काफी परेशान दिख रहे हैं. आपको बता दें कि जेठा लाल को इस तरह पहले कभी नहीं देखा गया. जेठा लाल को अपने बापू जी को लेकर काफी घबराहट हो रही और इसी वजह से वह अपने बापू जी की तलाश करने के लिए गोकुलधाम सोसाइटी (Gokuldham Society) के ताले को तोड़ने का फैसला करते हैं. इस तरह 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में धमाल होना तय है.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)' में देखने को मिलेगा कि जेठा लाल (Jetha Lal) नींद नहीं आने की बीमारी से गुजर रहे हैं और इन दिनों वह खतरनाक सपने भी देखते हैं जिनकी वजह से उन्हें काफी टेंशन भी होती है. इन दिनों वह गंभीर तनाव से पीड़ित हैं. जेठा लाल के शांतिपूर्ण नींद पाने के उनके सभी प्रयास असफल साबित हो रहे हैं और इसे ठीक करने के लिए उन्हें अब अपनी सबसे बड़ी चिंता को दूर करने का सोचा है. एक सुबह जेठा लाल इस बात का पता लगाने के लिए जल्दी उठ जाते हैं कि चंपक लाल घर पर है या नहीं. जेठा लाल, टप्पू के साथ मिलकर चंपक लाल की तलाश चारों तरफ करते हैं कि लेकिन उन्हें पता चलता है कि चंपक लाल सोसाइटी में कहीं नहीं है और न ही वह गोकुलधाम के किसी घर में है.

जेठा लाल उसे ढूढ़ने के लिए बाहर निकलते हैं और देखते हैं कि शहर कर सड़कों पर भारी विरोध प्रदर्शन हो रहा है. इस प्रदर्शन के बीच भी जेठा लाल चंपक लाल के बारे में सोचते हुए रहते हैं. ऐसे में जेठा लाल का सिर चकरा जाता है. बिना समय गंवाए, टप्पू और भिड़े के साथ वह वापस से सोसाइटी कंपाउंड में आ जाते हैं और कंपाउंट की गेट को अंदर से लॉक कर देते हैं, ताकि कोई सोसाइटी में अंदर न आ सके और नहीं बाहर जा सके.

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah)'  में जेठा लाल आगे क्या करेंगे? क्या भिड़े गेट खोलेंगे और जेठा लाल के लिए एक कुछ अलग करेंगे? आने वाले दिनों में दिलचस्प बातें देखने को मिलेंगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gokuldham Homes, Champak Lal, Jetha Lal, Gokuldham Society, Taarak Meha Ka Ooltah Chasma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com