विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2020

पुलवामा हमले को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, अक्षय कुमार बोले- हमने माफ नहीं किया है...

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पुलवामा हमले (Pulwama attack) को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

Also Read in
पुलवामा हमले को लेकर स्वरा भास्कर ने किया ट्वीट, अक्षय कुमार बोले- हमने माफ नहीं किया है...
स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) और अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने पुलवामा हमले को लेकर किया ट्वीट
  • स्वरा भास्कर ने पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी श्रद्धांजलि
  • अक्षय कुमार ने भी ट्वीट कर पुलवामा हमले में शहीद जवानों की श्रद्धांजलि
  • अक्षय कुमार और स्वरा भास्कर का ट्वीट हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बीते साल 14 फरवरी के दिन भारत ने पुलवामा (Pulwama Attack) में हुए आतंकी हमले में अपने 40 सीआरपीएफ (CRPF) जवानों को खो दिया था. एक साल पहले घटी इस दुखद घटना ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया था. इस हमले के बाद पाकिस्तान के बालाकोट में भारतीय सेना ने आतंकियों के खिलाफ बड़ी कार्यवाई को अंजाम दिया. बीते साल हुई इस घटना को लेकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अपने ट्वीट ने में स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी है. 

नताशा स्टानकोविक के साथ हार्दिक पांड्या ने शेयर की फोटो, बोले- ताउम्र तुम्हीं रहोगी मेरी Valentine

स्वरा भास्कर (Swara Bhasker) ने अपने ट्वीट में पुलवामा हमले (Pulwama Attack) में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को याद करते हुए लिखा, "आज के दिन हमारे शहीद हुए सैनिकों को याद करते हुए." अपने ट्वीट में स्वरा भास्कर ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि भी दी. स्वरा भास्कर के साथ-साथ अक्षय कुमार ने भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. अक्षय कुमार ने लिखा, "इस प्यार के दिन, उन लोगों को याद करो, जिन्होंने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा प्यार दिखाया, हमारे भारत के वीर. आपका बलिदान हमेशा याद रहेगा. पुलवामा में शहीद हुए जवानों को मेरा सलाम. हम नहीं भूले हैं, हमने माफ नहीं किया है."

मौनी रॉय ने मालदीव के हसीन नजारों के बीच यूं मनाया वैलेंटाइन डे, Video ने मचाई धूम

बता दें कि बीते साल 14 फरवरी को हुआ यह आतंकी हमला सुरक्षाबलों पर अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला था. पुलवामा (Pulwama attack) में पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला किया. कश्मीर के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से लदे वाहन से सीआरपीएफ जवानों की बस को टक्कर मार दी. इसमें 40 जवान शहीद हो गए और कई गंभीर रूप से घायल हो गए.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Akshay Kumar, Swara Bhasker, Pulwama Attack, Pulwama Attack Martyrs, Akshay Kumar Tweet On Pulwama Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com